कांग्रेस के हल्का इंचार्ज अमनप्रीत लाली और डिप्टी स्पीकर में हुयी नोक झोंक : वार्ड नंबर आठ से कांग्रेस के उमीदवार से एक व्यक्ति नामांकन पत्र छीन कर फरार

by
गढ़शंकर नगर कौंसिल के चुनाव के 13 वार्डों के लिए 61 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे
गढ़शंकर l नगर कौंसिल गसदशंकर चुनाव के लिए 13 वार्डों के लिए अंतिम दिन 54 उम्मीदवारों ने आपने नामांकन पत्र भरे और अब नामांकन पत्र भरने वालो की गिनती 61 हो गई। 
उधर आज रिटर्निंग अफसर कम एसडीएम कार्यालय में वार्ड नंबर आठ से कांग्रेस के उमीदवार से पवन कुमार से कोई व्यक्ति नामांकन पत्र छीन कर फरार हो गया। जिसके बाद एसडीएम कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ और कांग्रेस के हल्का इंचार्ज व डिप्टी स्पीकर में नोक झोंक भी हुई।  इसके बाद कांग्रेस की और पवन कुमार ने दोबारा नामांकन पत्र की फाइल तैयार कर जमा करवा दी।
            रिटर्निंग अफसर कम एसडीएम संजीव कुमार के समक्ष मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस के हल्का इंचार्ज अमरप्रीत सिंह लाली और पवन कुमार ने कहा पुलिस के सामने हमारे प्रत्याशी के नामांकन पत्र छीन कर एक व्यक्ति फरार हो गया।  लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही। इस दौरान अमरप्रीत सिंह लाली और वहां पर उपस्थित डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी से भी उनकी नोक झोंक हुई। जिसमें लाली ने आरोप लगया कि इसने नामांकन पत्र छिनवाए और कहा ऐसे मत करो मेरे उम्मीदवारों पर काल कर दबाब डाला जा रहा है।
इसके बाद डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने सोशल मीडिया पर लाइव हो कर साफ़ कहा कि जो कह रहे कि हमारे कागज छीन लिए वह खुद ही लड़ने के इच्छुक नहीं। कांग्रेस कोनगर कौंसिल गढ़शंकर के लिए उमीदवार नहीं मिल रहे थे तो जबरदस्ती लोगों को खड़े चुनाव के लिए चुनावी मैदान में उतार रहे थे। जिन्हे उमीदवार बनाया जा रहा वह कह रहे के हमारी तैयारी नहीं तो चुनाव नहीं लड़ना चाहता है। जिस उमीदवार की बात कर रहे है। उसने खुद ही आपने किसी व्यक्ति को फॉर्म दे दिए और कह दिया कि फॉर्म छीन लिए।
डिप्टी स्पीकर के लाइव होने के बाद पवन कुमार से उनका पक्ष जानने के लिए बार बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो स्का। नहीं हो सका।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिन के समय टिप्पर बंद करने की मांग पर युवक को डिप्टी स्पीकर द्वारा गनमैनों के जरिये उठाकर ले जाने की कोशिश गुंडाराज की उदाहरण : पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी  

गढ़शंकर।  गांव अकालगढ़ में युवक हरप्रीत सिंह द्वारा दिन के समय टिप्पर बंद करने की डिप्टी स्पीकर के समक्ष मांग पर करने वाले युवक को डिप्टी स्पीकर द्वारा गनमैनों के जरिये उठाकर ले जाने...
article-image
पंजाब , समाचार

एसबीएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सदरपुर का वार्षिक समागम संपन्न : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी जिस स्कूल में शिक्षा ग्रहण की उसी स्कूल के वार्षिक समागम में बने मुख्यातिथि

गढ़शंकर : शिक्षा के क्षेत्र में इलाके की नामी संस्था एसबीएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सदरपुर का वार्षिक समागम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उक्त समागम में डिप्टी स्पीकर जय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आबकारी विभाग ने पकड़ा बीयर से भरा ट्रक, पंजाब से हिमाचल लाई जा रही थी अवैध शराब

रोहित भदसाली। कुल्लू : कुल्लू में बाहरी राज्यों से भी अवैध रूप से शराब यह लाई जा रही है और इसे यहां पर कुछ लोगों के माध्यम से भी बेचा जा रहा है। ऐसे...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (पंचकुला) की और से श्रद्धालुओं के लिए लगाई गई ठंडे व मीठे पानी की छबील

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ / पंचकुला: अग्रवाल सेवा ट्रस्ट पंचकुला की और से माता मनसा देवी मंदिर मे दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं के लिएमाता मनसा देवी मंदिर के प्रांगण मे ठंडे व मीठे पानी...
Translate »
error: Content is protected !!