जीरा में शराब फैक्ट्री बंद करने के आदेश दिए मुख्यमंत्री भगवंत मान

by

चंडीगढ़ : पंजाब के फिरोजपुर स्थित जीरा में शराब फैक्ट्री बंद करने के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि पंजाब की हवा खराब करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। इसलिए कानूनी जानकारों से बातचीत के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। भविष्य में अगर कोई भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
किसान लंबे समय से फैक्ट्री बंद कराने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों का कहना था कि फैक्ट्री के आसपास के गांवों में दूषित पानी होने से कैंसर, काला पीलिया जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। फैक्ट्री बंद कराने को लेकर किसान और पुलिस आमने-सामने भी हुए थे। पुलिस ने काफी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया था।
किसान नेताओं ने कहा था कि जिन किसानों पर मामले दर्ज किए गए हैं वह बिना शर्त रद किए जाए। जब तक शराब फैक्ट्री बंद नहीं होती तब तक किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज शराब फैक्ट्री बंद करने की सूचना देने के बाद किसानों और जीरा निवासियों में खुशी की लहर है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 युवतियों को होटल में बुलाया और कमरे में युवतियों के साथ मनाईं रंगरेलियां दो दिन बाद युवकों के होश फाख्ता

वृंदावन: सर्राफा बाजार के युवकों ने मथुरा से तीन युवतियों को होटल में बुलाया और कमरे में युवतियों के साथ रंगरेलियां मनाईं। लेकिन, युवकों के होश फाख्ता दो दिन बाद उस समय उड़ गए।...
article-image
पंजाब

मथुरा जा रही थी हिंदू लड़की, रास्ते में 3 बार मुस्लिम युवक के साथ बनाए संबंध, अब बोली- मुझे.

उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जब एक हिंदू लड़की मथुरा जा रही थी, तो रास्ते में एक मुस्लिम युवक ने उसे रोक लिया और उसे अपने...
article-image
पंजाब , समाचार

युवक को पुलिस की गाड़ी से खींच कर ले गए….. फिर तलवारों से काटा, देखते रहे जवान : गिड़गिड़ाती रही पत्नी

बरनाला   : पंजाब के बरनाला जिले में कानून व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां भीड़ ने एक युवक को पुलिस की मौजूदगी में तलवारों से बुरी तरह घायल कर...
article-image
पंजाब

जल संरक्षण विषय पर बी.एस.एफ. खड़कां कैम्प के जवानो की जागरूकता कबीले तारीफ : खन्ना

जल संरक्षण निबंध लेखन में अव्वल आने वाले जवानों को खन्ना के किया पुरुस्कृत होशियारपुर 11 जुलाई : पूर्व राज्यसभा सांसद व श्री प्रकाश राय खन्ना एवं श्रीमती कौशल्या देवी खन्ना मेमोरियल ट्रस्ट गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!