जीरा स्थित शराब फैक्ट्री के बाहर एक बार दोबारा माहौल तनावपूर्ण : प्रदर्शनकारी किसान बैरिकेड तोड़ते हुए नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले लिंक रोड से पक्के मोर्चे की ओर जा रहे

by

जीरा : फिरोजपुर में जीरा स्थित शराब फैक्ट्री के बाहर एक बार दोबारा माहौल तनावपूर्ण बन गया है। किसान बाहर से शराब फैक्ट्री गेट के पास लगे पक्के मोर्चे की ओर बढ़ रहे हैं। पुलिस ने वहां लगाए बैरिकेड से किसानों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसान बैरिकेड तोड़ते हुए नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले लिंक रोड से पक्के मोर्चे की ओर जा रहे हैं। किसान जोगिंदर सिंह उगराहां संगठन से जुड़े हुए हैं। पुलिस ड्रोन की मदद से पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। जबकि अब से पहले पंजाब पुलिस द्वारा स्थिति नियंत्रण में बताई गई थी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में 20 दिसंबर को मामले की सुनवाई होनी है। लेकिन पुलिस इससे पहले स्थिति को नियंत्रण में रखने में नाकाम रही है। 18 दिसंबर को पंजाब पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री गेट के मुख्य धरने से करीब 1 किमी. दूर लगे दूसरे गेट के पास लगे धरने का उठाया गया था ताकि फैक्ट्री के कर्मचारी और अन्य प्रकार के कामकाज के लिए आवाजाही सुचारु रूप से जारी रहे। इस दौरान हंगामा होने और प्रदर्शनकारियों के नेशनल हाईवे की ओर जाने के दौरान कई महिलाओं और अन्यों को अरेस्ट भी किया गया था। लेकिन आसपास के गांव के किसान और अन्य प्रदर्शनकारियों द्वारा शराब फैक्ट्री को नहीं चलने देने की चेतावनी दी गई थी। पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए CRPC की धारा-144 लगाई गई है। इसके अनुसार 5 या उससे अधिक लोगों के इक्ट़्ठा होने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। लेकिन सैकड़ों किसान पुलिस-प्रशासन के आदेशों से बेपरवाह होकर आगे बढ़े हैं। किसानों के खिलाफ केस दर्ज कर धरना खत्म कराने की कार्रवाई शुरू की। इससे भड़की भीड़ और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। गुस्साए प्रदर्शनकारी अमृतसर-बठिंडा, नेशनल हाईवे-54 जाम करने आगे बढ़े। इस पर पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को अरेस्ट कर लिया, जबकि महिला प्रदर्शनकारियों समेत अन्य कई हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस ने मुख्य धरना स्थल से 1 किमी. दूरी पर बैठे धरनारत किसानों को वहां से खदेड़ने के बाद लगाए गए टैंट उखाड़ दिए हैं।
श्री अखंड पाठ साहिब का पाठ जारी
पुलिस ने करीब 1 किमी. दूर चल रहे धरने को उठा दिया था, लेकिन फैक्ट्री गेट के पास मुख्य धरना श्री अखंड पाठ साहिब का पाठ जारी होने के चलते नहीं उठाया गया था। पुलिस ने हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद आगामी कार्रवाई की बात कही थी। लेकिन उससे पहले ही आज हंगामा हो गया।
कानून के अनुसार कार्रवाई की :
SSP कंवरदीप कौर ने कानून के अनुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की गाड़ियां रोकने वालों को अरेस्ट किया गया है। धरना खत्म कराने के लिए 2 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट द्वारा फैक्ट्री से 300 मीटर दूर धरना देने के निर्देश दिए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ. मोनिका पीयू रीजनल सेंटर लॉ डिपार्टमेंट की पहली प्रोफेसर बनी

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  डॉ. मोनिका पीयू रीजनल सेंटर होशियारपुर के लॉ डिपार्टमेंट की पहली प्रोफेसर बनी है। डॉ. मोनिका के 81 रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके है तथा वह 8 किताबें लिख चुकी...
article-image
पंजाब

सरकार डिजिटल के नाम पर आंगनवाड़ी वर्करों को परेशान करना बंद करे और राशन देने के लिए फेस आईडी से राशन बांटने की प्रक्रिया को किया जाए तुरंत बंद – लखविंदर कौर

नवांशहर। आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन सीटू (पंजाब) की जिला शहीद भगत सिंह नगर महासचिव लखविंदर कौर उस्मानपुर के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर अंकुरजीत सिंह के माध्यम से आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन सीटू (पंजाब) ने आंगनवाड़ी वर्कर्स...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां बोली- मैं रोज मर रही : एक महीने से नहीं किया अग्निवीर का अस्थि-विसर्जन …शहीद के दर्जे पर अड़े -श्रीनगर में हुई मौत

फरीदकोट : अग्निवीर की मौत के लगभग 1 महीने से परिवार ने अस्थियां जल प्रवाह नहीं की हैं। परिवार इस बात को लेकर अड़ा है कि बेटे को शहीद का दर्जा दिया जाए। इसके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पति-पत्नी ने किया होटल में चिट्टे का नशा : फिर आपस में लड़े, कमरे के अंदर का नजारा देख पंजाब पुलिस के उड़े होश

जीरकपुर :  पंजाब के जीरकपुर के एक होटल में देर रात पुलिस ने एक युवा दंपति को हेरोइन (चिट्टा) पीने के आरोप में गिरफ्तार किया। मामला तब सामने आया जब रमाडा होटल प्रबंधन ने...
Translate »
error: Content is protected !!