पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी विदेश से पंजाब लौट आए : दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात की

by

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी विदेश से पंजाब लौट आए हैं। वह पिछले कई महीनों से अपनी PHD को लेकर विदेश में मौजूद थे। पंजाब लौटने पर उन्होंने राजनीतिक रूप से फिलहाल कोई सक्रियता नहीं दिखाई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते दिनों चन्नी पर कई गलत फाइलों को पास किए जाने के आरोप लगाए गए थे। उन्होंने चन्नी से संपर्क नहीं होने की बात भी कही थी। हालांकि चन्नी ने विदेश से ही अपना मोबाइल नंबर बताते हुए कहा था कि उनसे चौबीस घंटे में कभी भी संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने उनके पास हर चीज का रिकॉर्ड होने का दावा किया है। चरणजीत सिंह चन्नी ने भारत लौटने के तुरंत बाद दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात की। साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मिले। इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है, जबकि पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद चन्नी विदेश चले गए थे। इस दौरान उनके अमेरिका, कनाडा और अन्य जगहों पर होने की बात सामने आई थी। लेकिन अब देश वापसी के बाद उन्होंने सबसे पहले दिल्ली में सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।
मान सरकार द्वारा चन्नी के कार्यकाल के दौरान पास की गई कई फाइलों को रोका गया है। विभिन्न प्रकार के मामले अधर में हैं। चन्नी के लौटने के बाद अब मौजूदा मान सरकार उनसे इन सभी मामलों के संबंध में जवाब मांग सकती है। साथ ही चन्नी के कार्यकाल में जिन किन्हीं योजनाओं को हरी झंडी मिली और आमजन की मांग को पूरा किया गया, उनके संदर्भ में भी पूछताछ की जा सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DIET होशियारपुर द्वारा लिंग संवेदीकरण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय जेंडर चैंपियंस प्रशिक्षण आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (DIET), होशियारपुर द्वारा “चानन रिशमन” कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक नोडल जेंडर चैंपियंस के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह परिवर्तनकारी कार्यक्रम पंजाब...
पंजाब

पशुपालन विभाग ने गढ़शंकर गौशाला को पच्चीस हजार रुपये की दवाएं उपलब्ध कराई

 गढ़शंकर  :श्री कृष्ण गौशाला गढ़शंकर में गौसेवा मिशन द्वारा बीमार पशुओं के परीक्षण के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस मेडिकल कैंप में पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ हरजीत सिंह विशेष...
article-image
पंजाब

किसानों और ‘अन्नदाता’ की अनदेखी : बाजवा

चंडीगढ़  : पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बजट को “सुधारों का ढोंग” बताया। उन्होंने कहा कि ‘अन्नदाता’ कहे जाने वाले किसानों के लिए इस बजट में कोई वास्तविक राहत...
article-image
पंजाब

डीएसपी कार्यालय के बाहर खड़ी बस से चोरों ने बैट्रिया चोरी

गढ़शंकर 19 दसंबर : इलाक़े में चोरी की बढ़ती घटनाओं के कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ है, चोर चोर कर कानून व्यवस्था को ढेंगा दिखा रहे हैं। ऐसी ही चोरी की...
Translate »
error: Content is protected !!