जीवीके गोविंदवाल का थर्मल प्लांट मान सरकार ने खरीदा : इंडिया अलाइंसकी जल्द मीटिंग होगी उसमें सब फाइनल होगा : मुख्यमंत्री मान

by

चंडीगढ़ :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नये साल पर किया प्रेस कांफ्रैस। इस दौरान सीएम ने सबको नये साल की बधाई दी। इसके बाद कहा कि यह नया साल पंजाब के लिये नया इतिहास लेकर आये। पंजाब तरक्की के पथ पर अग्रसर हो। नये साल पर इतिहास लिखा जा रहा है पंजाब की तरफ से। सरकारें बदलते ही उनके मित्र भी बदल जाते है। साथ ही कहा 2022 में पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी पर विश्वास किया। नई उम्मीद के साथ 92 विधायक देकर सरकार बनाई।

जीवीके गोविंदवाल का थर्मल प्लांट सरकार ने खरीदा : जीवीके गोविंदवाल का थर्मल प्लांट मान सरकार ने खरीद लिया है। वहीं अब ये प्लांट 540 मेगावाट बिजली पैदा करता है। ये प्लांट मान सरकार ने 1080 करोड़ में खरीदा है। वहीं, प्रेस काफ्रैंस में कहा कि हमने इससे 1165 मिलियन यूनिट खरीदे जिसके एवज में हमने इसे 7902 करोड़ दिये। 1718 करोड़ वह दिए जब वह प्लांट चला ही नहीं लेकिन ये अब पावर प्रोजेक्ट एग्रीमेंट को लेकर हुआ उस समय हमने इससे एक यूनिट का खर्च 7 रुपये 8 पैसे पड़ रहा था। जिससे अब यूनिट का खर्च 4 : 50 पैसे का आयेगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि एक प्राइवेट प्लांट हमने खरीद लिया है उसपर पुराना बिजली समझौता अब स्टैंड नहीं करता। बाकी दो प्लांट के समझौतों की जांच की जा रही है।

सुनील जाखड़ धीरे धीरे झूठ बोलना सीख जाएंगे : सुनील जाखड़ नये नये बीजेपी में गये है जिसके चलते वह अभी सही से झूठ नही बोल पा रहे लेकिन धीरे धीरे झूठ बोलना सिख जायेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं रिजेक्टिड वे में सरदार करतार सिंह सराबा, भगत सिंह एवं माई भागो की झांकी लेकर लाल किले पर नही जाएंगे इससे अच्छा मैं अपनी झांकी पूरे दिल्ली और पंजाब को दिखाऊ। इसके बाद इंडिया अलाइंस पर बोले सीएम मान कहा कि हम तो लोकतंत्र को बचाने के लिये लड़ रहे है। बाकी अलाइंस की जल्द एक मीटिंग फिर से होगी जिसमें सब कुछ फाइनल होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

Uncategorized

đất liên chiểu

đất liên chiểu dưới 1 tỷ đất liên chiểu dưới 1 tỷ là tên thường Điện thoại bốn vấn không xa lạ đối sở hữu người quen biết say đắm cá cược online tại...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन कट जाएगा चालान : शुरू हो गया ये नया सिस्टम ….गाड़ी से हिमाचल जा रहे हो तो न करें ये गलती

एएम नाथ। शिमला/ चंडीगढ़ : गर्मियों की छुट्टी में लोग घूमने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों का रुख करते हैं. इन दिनों पर्यटक हरी-भरी वादियों में अपनी छुट्टियां बिताने के लिए जाते हैं। ऐसे में...
article-image
पंजाब

हवाई फायरिंग – पूर्व सरपंच की पार्टी में : आरोपी के खिलाफ केस दर्ज घटना का वीडियो वायरल

मुक्तसर :  मुक्तसर में इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पार्टी के दौरान एक व्यक्ति हवाई फायर करता दिखाई दे रहा है। उक्त व्यक्ति ने तीन हवाई फायर किए हैं। ...
article-image
पंजाब

जिला पुलिस ने डेढ महीने में चोरी के 35 मोटरसाईकल और दो ट्रैकटर बरामद : चोरी के 19 मोटरसाईकल और दो ट्रैकटर गढ़शंकर पुलिस ने ही किए बरामद

होशियारपुर । जिला होशियारपुर में चोरी हुए वाहनों को ढूंढने के लिए एसएसपी सुरिंद्र लांबा के निर्देशों पर पुलिस दुारा चलाई मुहिंम तहत वर्ष 2024 में डेढ महीने में बिभिन्न अरोपियों से चोरी किए...
Translate »
error: Content is protected !!