आतंकवादी घोषित कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार

by

नई दिल्ली :  भारत सरकार ने नए साल की शुरुआत में कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गृह मंत्रालय ने गोल्डी को आतंकवादी घोषित कर दिया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि गोल्डी बरार प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथी गोल्डी बरार को भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित कर दिया है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी वांछित है। इसके अलावा पंजाब में टारगेट किलिंग का भी आरोपी है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही भारत सरकार ने गैंगस्टर लांडा को आतंकवादी घोषित किया था।

गैंगस्टर से जुड़े कई मामलों की जांच के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने ऐसे 28 बड़े खतरनाक गैंगस्टर के नाम और उनसे जुड़ी घटनाओं के डेटा की सूची तैयार कर केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी है। ये गैंगस्टर हैं पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत देश के अन्य राज्यों के कई गैंगस्टर इनके हाथ लगे हैं जो कई बड़े आपराधिक मामलों को अंजाम देने के साथ ही विदेश में रहकर भारत में टारगेट मर्डर, नशे का कारोबार समेत कई तरह की वारदातों को अंजाम देते रहते हैं। अवैध हथियारों की तस्करी में गैंगस्टरों की मदद करने सहित अपराध। उन गैंगस्टरों के नामों की सूची भारत सरकार के अधीन केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा तैयार की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव चहलपुर में आंखों का मुफ्त चैकअप लगाया कैम्प : 260 मरीजों ने चेकअप किया और 180 मरीज़ों को दी मुफ्त एनकें : 20 मरीजों के डाले जायेगे मुफ्त लेन्स

गढ़शंकर ।  गांव चाहलपुर में आंखों का मुफ्त चैकअप कैम्प  दहिया सिंह संघा और  प्रकाश सिंह  बरपग्गा की याद में लाइंस क्लब इंटरनेशनल की ओर से लगाया गया। क्लब के पधाधिकारी रविंदर सिंह संधू...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब में SIR के बाद 13 लाख मतदाताओं के नाम घटे : संख्या 2.14 करोड़ से 2.01 करोड़ पर आई

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने दी जानकारी, मतदाताओं से सूची में अपना नाम और विवरण जांचने की अपील चंडीगढ़। पंजाब में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद करीब 13 लाख...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस द्वारा भारी मात्रा में शराब सहित तस्कर काबू

गढ़शंकर, 6 दिसम्बर: पुलिस विभाग द्वारा नशा तस्करों खिलाफ आरंभ की महिमा तहत डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख तथा एसएचओ गढ़शंकर जय पाल के नेतृत्व में गढ़शंकर की पुलिस द्वारा भारी मात्रा में शराब...
Translate »
error: Content is protected !!