जून के अंत तक मुकम्मल होगा श्री खुरालगढ़ साहिब प्रोजैक्ट, कार्य युद्ध स्तर पर जारी: अपनीत रियात

by

ऐतिहासिक स्थान से जुड़ी सडक़ों को चौड़ा व मजबूत करने के अलावा रिटेनिंग वाल बनाने का प्रस्ताव तैयार
समागम के दौरान पेश आती पीने वाले पानी की सप्लाई की समस्या का हल करने का भरोसा
होशियारपुर, 10 फरवरी: श्री खुरालगढ़ साहिब में चल रहा श्री गुरु रविदास यादगार प्रोजैक्ट जून के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा, जिसको मुकम्मल करने के लिए कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने आज श्री गुरु रविदास मैमोरियल के निर्माण संबंधी समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि मैमोरियल के निर्माण के साथ-साथ ऐतिहासिक ईमारत से संबंधित हर जरुरी कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है ताकि यह कार्य भी जल्द से जल्द संपन्न कर इस ऐतिहासिक स्थान पर आने वाली भारी गिनती में श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान की जा सके।
अपनीत रियात ने बताया कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से श्री खुरालगढ़ प्रोजैक्ट को लेकर हाई पावर कमेटी के सदस्यों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक के दौरान यह प्रोजैक्ट 30 जून 2021 तक पूरा करने की हिदायत भी दी गई है। उन्होंने बताया कि श्री गुरु रविदास मैमोरियल का लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है, जिस पर करीब 59 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। बैठक के दौरान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक तप स्थान कमेटी श्री खुरालगढ़ साहिब व श्री गुरु रविदास फेडरेशन पंजाब के पदाधिकारियों को डिप्टी कमिश्नर ने भरोसा दिया कि समागमों के दौरान पीने वाले पानी की पेश आने वाली दिक्कत का भी जल्द हल किया जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर ने पदाधिकारियों को परिचित करवाया कि मैमोरियल प्रोजैक्ट के अलावा ऐतिहासिक इमारत से संबंधित कार्य का प्रस्ताव भी तैयार किया जा चुका है, जिसके अंतर्गत डल्लेवाल खुराली रोड से श्री खुरालगढ़ तक 4.15 किलोमीटर लंबी सडक़ व खुराली से चरणछोह गंगा वाया बसी(3.175 किलोमीटर) को मजबूत व चौड़ा करना है। उन्होंने बताया कि भारी गिनती में श्रद्धालुओं की आमद के मद्देनजर इन सडक़ों की चौड़ाई 12 फुट से 18 फुट किए जाने का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि श्री खुरालगढ़ साहिब से गुरुद्वारा साहिब की ओर जाते रास्ते से गुजरती खड्ड के ऊपर से पड़ते काजवे को सुरक्षित रखने के लिए रिटेनिंग वाल व वायर क्रेटस का भी प्रस्ताव है। इसके अलावा गुरुद्वारा साहिब के आस-पास खड्ड के मद्देनजर रिटेनिंग वाल बनाने का प्रस्ताव है ताकि कांप्लेक्स में बनी अन्य ईमारतों को भी सुरक्षित किया जा सके। अपनीत रियात ने बताया कि श्री खुरालगढ़ साहिब में बनी पर्यटन इमारत की मुरम्मत भी करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इन कार्यों के लिए करीब 8.65 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
इस मौैके पर जिला विकास व पंचायत अधिकारी सर्बजीत सिंह बैंस, कार्यकारी इंजीनियर लोक निर्माण विभाग कंवल नैन, श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक तप स्थान कमेटी श्री खुरालगढ़ साहिब के चेयरमैन कुलवरन सिंह, हैड ग्रंथी नरेश सिंह, श्री गुरु रविदास फेडरेशन पंजाब के प्रधान गुरमुख सिंह बुडहोल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह घमणेवाल, सदस्य वित्त कमेटी जतिंदर सिंह मलकपुर व श्री खुरालगढ़ साहिब कमेटी के कोषाध्यक्ष डा. हरभजन सिंह आदि भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर फलाहारी महाराज के गंभीर आरोप : सीबीआई जांच और Z+ सुरक्षा की मांग

वृंदावन : संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद श्री हित राधा केलीकुंज आश्रम को लेकर विवाद लगातार चर्चा में है। इसी बीच...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खतरे में पड़ सकती नायब सैनी की सरकार !…. हरियाणा में होगी EVM की चेंकिग

चंडीगढ़ः हरियाणा विधानसभा चुनाव कांग्रेस की लहर होने के बाद भाजपा ने अंतिम दौर में चुनाव पलट दिया था। ये हार कांग्रेस के किसी नेता को हजम नहीं हुई। कांग्रेस नेताओं ने ईवीएम पर...
article-image
पंजाब , हरियाणा

शर्मनाक …पानीपत में जेल से छूटे सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से दोबारा किया दुष्कर्म

पानीपत, 29 जून । पानीपत में एक सौतेले पिता ने जेल से जमानत पर आने के बाद अपनी नाबालिग लड़की के साथ फिर से दुष्कर्म कर दिया। नाबालिग लड़की ने अपने सौतेले पिता पर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हवन यज्ञ व भंडारे के साथ हुआ श्रीमद भागवत कथा का समापन : श्रीमद भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते और इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते –  श्री आनंद जी महाराज बृंदावन धाम

गढ़शंकर :  माता नैना देवी मंदिर, झोनोवाल में चल रही भागवत कथा संपन्न हो गई। श्रीमद भागवत कथा के समापन के अवसर पर हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी...
Translate »
error: Content is protected !!