खतरे में पड़ सकती नायब सैनी की सरकार !…. हरियाणा में होगी EVM की चेंकिग

by
चंडीगढ़ः हरियाणा विधानसभा चुनाव कांग्रेस की लहर होने के बाद भाजपा ने अंतिम दौर में चुनाव पलट दिया था। ये हार कांग्रेस के किसी नेता को हजम नहीं हुई। कांग्रेस नेताओं ने ईवीएम पर सवाल उठाए और चुनाव आयोग के सामने अपना विरोध दर्ज कराया।
करीब 20 से 22 सीटों पर ईवीएम की बैटरी विवादों में रही। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने लिखित में चुनाव आयोग को शिकायत देते हुए कहा कि जिन सीटों पर ईवीएम की बैटरी 99 प्रतिशत चार्ज रही। उस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हार गए। वहीं इसके उलट जिन सीटों पर बैटरी 60 या 70 प्रतिशत रही वहां से जीत गए।
कांग्रेस की शिकायतों पर चुनाव आयोग ने अपना जवाब दिया। राजीव कुमार की तरफ से दिए गए जवाब में कहा गया कि हरियाणा चुनाव में कोई भी गड़बड़ी के संकेत नहीं मिले है। ऐसे में नेताओं को नाजुक समय में सोच समझ कर बयान देना चाहिए।
वहीं अब नई सरकार के गठन के बाद सिरसा जिले की रानियां विधानसभा सीट पर EVM और बैलेट बॉक्सों का दोबारा मिलान किया जाएगा। यहां से पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला चुनाव हारे हैं। इसे लेकर कांग्रेस के उम्मीदवार रहे सर्वमित्र कंबोज ने अपील की थी। जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) की तरफ से कांग्रेस नेता की अपील को स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह मिलान 9 जनवरी से 13 जनवरी तक होगी। हालांकि, इस दौरान केवल 9 बूथों के बैलेट पेपर और EVM की ही चेकिंग की जाएगी।
रनिया विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सर्वमित्र कंबोज 4191 वोटों के मार्जिन से हारे थे। इस सीट से इनेलो के उम्मीदवार अर्जुन चौटाला ने जीत दर्ज की थी। यदि इस सीट पर कोई भी उलटफेर हुआ तो भाजपा की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। ऐसे में कांग्रेस उन 20 सीटों पर दोबारा फीस जमा कर ईवीएम की चेंकिग करा सकती है। ऐसे में नायब सैनी सरकार खतरे में आ जाएगी।
आज मंगलवार को सिरसा जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से इसे लेकर नोटिस जारी किया गया है। चेकिंग 9 जनवरी से 13 जनवरी के बीच सिरसा के ट्रैफिक पार्क के नजदीक वेयरहाउस में सुबह 10 बजे से की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट बौंखरी मोड़ में वार्षिक समारोह आयोजित : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल 

एएम नाथ। चम्बा :   बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट बौंखरी मोड़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित प्रशिक्षुओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भविष्य में स्कूलों में शुरू किया जाएगा शिक्षा संवाद कार्यक्रम: राजेश धर्माणी

हिमाचल 2026 तक बनेगा देश का हरित उर्जा राज्य, ई-वाहनों और सौर उर्जा को दिया जा रहा बढ़ावा डीएवी स्कूल घुमारवीं के वार्षिक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम नाथ। घुमारवीं...
article-image
पंजाब

Congress leaders slam Centre over

Hoshiarpur/Daljeet Ajnouha/May 6 : Leaders of the Punjab Pradesh Congress Committee’s OBC department from Chabbewal, including LDM in-charge Bhupinder Singh, Madam Yamini Gomar, Working Chairperson of the SC department, and Manjit Singh Gambowal, on...
Translate »
error: Content is protected !!