शादी में न परोसे शराब और न बजाये डीजे मिलेंगे 21,000 : पंचायत ने कर दिया अहम एलान

by

बठिंडा : गांव  बल्लो की ग्राम पंचायत ने अच्छा उपराला शुरू किया है। पंचायत ने कहा है कि जो शादी समारोह में शराब नहीं परोसेगा और डीजे नहीं बजाएगा उसे 21,000 रुपए नकद प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बल्लो गांव की सरपंच अमरजीत कौर ने कहा कि यह फैसला ग्रामीणों को शादी समारोहों में फिजूलखर्ची न करने और शराब के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए लिया गया है।

उन्होंने कहा कि गांवों में शराब परोसी जाने वाली और डीजे द्वारा तेज आवाज में संगीत बजाए जाने वाले समारोहों में झगड़े होते हैं। इसके अलावा तेज आवाज में संगीत बजने से छात्रों की पढ़ाई भी बाधित होती है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को शादी समारोहों में फिजूलखर्ची न करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं।’ गांव की सरपंच ने कहा कि पंचायत ने एक प्रस्ताव पारित किया है जिसके तहत अगर कोई परिवार शादी समारोहों में शराब नहीं परोसता और डीजे नहीं बजाता तो उसे 21,000 रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही कौर ने आगे कहा कि पंचायत ने सरकार से गांव में एक स्टेडियम बनाने की मांग की है ताकि युवाओं को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीसी के अधिकारियों को निर्देश : निश्चित करें प्रत्येक पात्र युवा का नाम मतदाता सूची में हो दर्ज

ऊना, 1 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में 18-19 आयु वर्ग के सभी युवाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो मर्द मिलकर पैदा कर सकेंगे बच्चे!… चीन में वैज्ञानिकों को कैसे मिली ऐतिहासिक कामयाबी

क्या दो पुरुष बच्चे को जन्म दे सकते हैं? क्या बिना मां के बच्चे का जन्म मुमकिन है? वैसे देखा जाए तो वर्षों से वैज्ञानिक दावा करते रहे हैं कि ऐसा संभव है, लेकिन...
article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने स्वास्थ्य कर्मचारी को 7,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत सिविल अस्पताल, लुधियाना के इमरजेंसी वार्ड में तैनात सहायक सतिंदर कुमार को 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए...
article-image
पंजाब

पूर्व पार्षद धीर ने अपने पिता की याद में शिव मंदिर स्त्री सभा में माता बंगलामुखी की मूर्ति स्थापित करवाई

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : प्राचीन शिव मंदिर स्त्री सभा नई आबादी में पूर्व पार्षद व स्वर्णकार संघ पंजाब वन के सीनियर उपप्रधान सुदर्शन धीर ने अपने स्वर्गीय पिता की याद में माता बंगलामुखी...
Translate »
error: Content is protected !!