जेपी नड्डा से मिले सीएम सुक्खू : स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने की रखी मांग

by

एएम नाथ l नई दिल्ली / शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने से जुड़ी कई अहम मांगें केंद्र सरकार के समक्ष रखीं।

मुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हिमाचल प्रदेश के लिए अगले वित्त वर्ष में आवंटन में 200 करोड़ रुपये की वृद्धि की जाए, ताकि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाया जा सके। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत केंद्र और राज्य सरकार के अंशदान का अनुपात 90:10 बनाए रखने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्तीय स्थिति को देखते हुए यह अनुपात बनाए रखना राज्य के हित में होगा, जिससे आम जनता को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से मिलती रहेंगी।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से प्रदेश में तीन नए गहन चिकित्सा खंड स्थापित करने की स्वीकृति शीघ्र प्रदान करने का अनुरोध भी किया। उन्होंने कहा कि ये गहन चिकित्सा इकाइयाँ गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों के बेहतर और समय पर उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और हर जिले में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई आपदा से हुए भारी नुकसान की जानकारी भी केंद्रीय मंत्री को दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित लोगों के पुनर्वास और क्षतिग्रस्त अधोसंरचना के पुनर्निर्माण के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। साथ ही उन्होंने प्रदेश के हित में राज्य की ऋण सीमा में 2 प्रतिशत की वृद्धि के विषय को केंद्रीय वित्त मंत्री के समक्ष उठाने का आग्रह भी किया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत सभी मांगों और सुझावों पर सकारात्मक विचार करने और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के दृष्टिगत ‘ड्राई डे’ के सम्बन्ध में आदेश : 26, 28 व 30 मई को होगा मतदान

विकास खण्ड पट्टा के निर्वाचन के मतदान की तिथियां। पट्टा मेहलोग, 20 मई (तारा) : सोलन ज़िला में 26, 28 तथा 30 मई, 2026 को आयोजित होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गाड़ी पर फ्लैग रॉड लगाना कांग्रेस नेता को पड़ा भारी : कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर को मंडी कोर्ट ने 10 जुलाई को कोर्ट में कर लिया तलब

मंडी।: गाड़ी पर अवैध रूप से फ्लैग रॉड लगाने और पुलिस चेकिंग के दौरान वाहन को मौके से भगा ले जाने कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मंडी की अदालत ने जिला कांग्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

AC का कंप्रेसर फटने से 20 वर्षीय युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

एएम नाथ । बद्दी (सोलन) : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के जुड्डीकलां स्थित एक निजी कंपनी में यह हादसा हुआ। एसी यूनिट स्थापित करते समय कंप्रेसर फटने से एक युवक की मौके पर ही मौत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निहरी में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में 181 शिकायतों का निपटारा : जन समस्याओं का घर-द्वार पर निपटान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- विक्रमादित्य सिंह

नेरी से बाढु सड़क के निर्माण के तहत वन विभाग को 1.25 करोड़ रुपए की लेवी राशि वनीकरण के लिए शीघ्र जारी करने की घोषणा निहरी (मंडी), 10 अप्रैल। लोक निर्माण एवं शहरी विकास...
Translate »
error: Content is protected !!