जेल वाडर्न हरप्रीत सिंह गिरफ्तार : 80 हजार रुपये बतौर रिश्वत के रुप में लिए थे

by

चंडीगढ़: 11 अक्तूबर: विजिलैंस ब्यूरो द्वारा रिश्वत के मामले में भगौड़ा करार दिए गए केंद्रीय जेल अमृतसर के वाडर्न हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हरप्रीत ने जेल में बंद कैदी को मोबाइल फोन की बरामदगी का केस दर्ज करने का डर दिखा कर 80 हजार रुपये बतौर रिश्वत के रुप में लिए थे। इस आरोप में वाडर्न हरप्रीत सिंह खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें वह फरार चल रहा था।
एक अलग मामले में एक प्राइवेट बस का हाकर जसवीर सिंह, जिसकी पंजाब रोडवेज की सरकारी बसों के मुलाजिमों के साथ मिलीभगत थी, वह निजी बसों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी बसों के रुटों का समय बदलता था। प्रदेश सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ था। इस मामले में 4 अप्रैल 20-21 को तत्कालीन एसएसपी विजिलैंस ब्यूरो परमपाल सिंह ने केस दर्ज किया था, जिसमें जसवीर सिंह फरार चल रहा था।
विजिलैंस ब्यूरो अमृतसर बार्डर रेंज के एसएसपी वरेन्द्र सिंह संधू ने बताया कि गिरफ्तार किए गए जेल वाडर्न हरप्रीत सिंह वासी वैरोवाल, तरनतारन के खिलाफ पहले ही अमृतसर के थाना इस्लामाबाद में मामला दर्ज है। इसके बाद एक्ट की धाराओं के मुताबिक इस केस को विजिलैंस ब्यूरो अमृतसर रेंज को तबदील कर दिया गया था।
दूसरे मामले में पंजाब रोडवेज के कई मुलाजिम प्राइवेट व्यक्तियों को निजी बसों का लाभ पहुंचाने के लिए जो सरकारी बसों के रुटों का नुकसान करते हुए मासिक रिश्वत लेथे, उस मामले में कई अन्य लोगों समेत उक्त प्राइवेट बस का हाकर जसवीर सिंह शामिल है। उसको बस स्टैंड जालंधर से काबू कर लिया। इस मामले में विजिलैंस ब्यूरो अमृतसर के थाने में पहले ही केस दर्ज किया गया है। एसएसपी वरेन्द्र सिंह ने बताया कि मुलजिमों से पूछताछ की जा रही है। विजिलैंस ब्यूरो भ्रष्टाचार विरुद्ध सख्त रुख अपना रहा है तथा किसी भी मुलजिम को कोई रियायत नहीं दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव बलियाली, सनेटा और गीगा माजरा के लोगों की समस्याओं को सांसद मनीष तिवारी ने जाना

मोहाली, 22 जुलाई: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा मोहाली विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांव बलियाली, सनेटा और गीगा माजरा का दौरा किया गया और इस दौरान उन्होंने...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल : गौरव यादव को कार्यकारी डीजीपी का चार्ज सौंपते ही

चंडीगढ़ 5 जुलाई : आईपीएस गौरव यादव ने पंजाब के कार्यकारी डीजीपी का चार्ज संभाल लिया है। उन्हें कार्यकारी डीजीपी लगाने के आदेश कल देर रात जारी किए गए। यादव उत्तर प्रदेश के जौनपुर...
article-image
पंजाब

विधायक की कोठी के सामने पुरानी दुश्मनी में महिला पर 3 गोलियां बरसाकर फरार हुआ आरोपी

कपूरथला। काम से लौट रही एक महिला पर सर्कुलर रोड पर विधायक की कोठी के समीप तीन बुलेट सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। एक गोली महिला की जांघ के आरपार हो गई। आरोपी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

7 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद : हिमाचल प्रदेश के 2 गिरफ्तार

मोहाली : मोहाली में पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे 7 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए हैं। इनके खिलाफ नार्कोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सांटिस एक्ट के तहत केस...
Translate »
error: Content is protected !!