गांव बलियाली, सनेटा और गीगा माजरा के लोगों की समस्याओं को सांसद मनीष तिवारी ने जाना

by
मोहाली, 22 जुलाई: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा मोहाली विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांव बलियाली, सनेटा और गीगा माजरा का दौरा किया गया और इस दौरान उन्होंने क्षेत्र निवासियों से की समस्याओं को जाना।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए, सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से देश की तरक्की और मजबूती के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव का मुख्य उद्देश्य इस देश और इसके संविधान को बचाना है। इसी तरह, बीते दिनों तेज बरसात और जलभराव के चलते लोकसभा क्षेत्र में बड़े स्तर पर हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए, सांसद तिवारी ने जहां सरकार से जल्द से जल्द गिरदावरी करवाकर मुआवजा देने की अपील की। वहीं पर, उन्होंने मोहाली के आसपास कॉलोनियों के निर्माण के दौरान भी जलभराव की समस्या को नजरअंदाज ना करने को कहा। सांसद तिवारी ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र बहुत बड़ा है और वह हर जगह पहुंचने का प्रयास करते हैं।
इस दौरान गांव सनेटा के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थिति को संबोधित करते हुए, उन्होने पिछली कांग्रेस सरकार के शासनकाल के दौरान शिक्षा क्षेत्र में हुए विकास के बारे में बताया। इसके अलावा, उन्होने स्कूलों के विकास हेतु अपने संसदीय कोटे से बहुत सारी ग्रांट दी है और भविष्य में भी यह दौर जारी रहेगा।
इस दौरान अन्य के अलावा, मोहाली शहरी कांग्रेस के प्रधान जसप्रीत सिंह गिल, श्री आनंदपुर साहिब युवा कांग्रेस पूर्व प्रधान मनजीत सिंह, सरपंच कुलवंत सिंह, सरपंच भगत राम, सरपंच तरसेम सिंह, शुभवंत कौर हेड टीचर भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नूरपुर जट्टा (होशियारपुर ) में आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

होशियारपुर, 18 अप्रैल:  होशियारपुर में पुलिस ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने के मामले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के तार प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) से जुड़े...
article-image
पंजाब

तीन शहरों में शराब और मीट बैन, मिला पवित्र शहर का दर्जा

चंडीगढ़ : पंजाब के तीन शहरों को पवित्र शहरों का दर्जा दिया गया है। इनमें अमृतसर, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो शामिल हैं।  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब में हुए पंजाब...
article-image
पंजाब

डीसी Xl ने आईएमए को तथा एसएसपी Xl ने कारपोरेशन Xl को हराकर दर्ज की जीत

पंजाब में नशे के खात्मे के लिए हम सभी को एकजुट होकर करना होगा कामः अविनाश राय खन्ना होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : नशे के खात्मे के लिए सरकार द्वारा चलाए गए अभियान के तहत एचडीसीए...
Translate »
error: Content is protected !!