दुखद हादसा : 14 वर्षीय मासूम साइकिल-रेहड़ी समेत नहर में गिरा

by

पटियाला। नाभा इलाके के गांव भोड़े में बुधवार को उस समय माहौल गमगीन हो गया, जब 14 वर्षीय एक मासूम साइकिल-रेहड़ी समेत नहर में जा गिरा। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, बच्चा अपनी दादी के साथ खेतों से पशुओं के लिए हरा चारा लेने जा रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह साइकिल-रेहड़ी समेत नहर में गिर गया।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में अनाउंसमेंट करवाई गई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण नहर के किनारे पहुंच गए। सूचना मिलने पर गोताखोरों ने नहर में उतरकर बच्चे की तलाश शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि मासूम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केजरीवाल, जो शराब घोटाले में शामिल, केवल 15 दिनों के लिए जेल से बाहर, केजरीवाल पर भरोसा नहीं किया जा सकता – पूर्व सीएम चन्नी

जालंधर  : दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के आज अमृतसर से प्रचार अभियान की शुरुआत से पहले पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत...
article-image
पंजाब

2 सगे भाइयों सहित 3 की मौत : गांव पनाम के निकट तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक करते हुए मोटरसाइकिल को मारी जोरदर टक्कर

गढ़शंकर : गढ़शंकर चंडीगढ़ मार्ग पर गांव पनाम के निकट ओवरटेक कर रही तेज रफ्तार निजी बस की चपेट में आने से दो सगे भाईओं सहित 3 लोगो की मौत हो गई। पुलिस ने...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गृहमंत्री अनिल विज तल्ख : डीएसपी सहित सिपाही सस्पेंड, एसपी को दिए निर्देश- दुष्कर्म के आरोपी हर हालात में आरोपी को गिरफ्तार करो

अंबाला  :   हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज पुलिस के खिलाफ लगातार आ रही शिकायतों पर तल्ख अंदाज में नजर आए ।  गृहमंत्री ने जहां शिकायतों के आधार पर एक डीएसपी सहित सिपाही को सस्पेंड...
Translate »
error: Content is protected !!