रंजना छाबड़ा का अंडर 19 राष्ट्रीय खेलों में चयन : फुटबॉल एकेडमी पोसी की फुटबॉल खिलाड़ी रंजना छाबड़ा का अंडर 19 राष्ट्रीय खेलों में चयन

by

गढ़शंकर : शहीद भगत सिंह फुटबॉल एकेडमी पोसी की फुटबॉल खिलाड़ी रंजना छाबड़ा का अंडर 19 राष्ट्रीय खेलों में चयन होने पर अकादमी के अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित करने में लिए विशेष समागम का आयोजन क्या गया।
गौरतलब है कि इस एकेडमी से पहले भी 6 से 14 साल की उम्र के बच्चे देश के नामी क्लबों में खेलकर गांव और एकेडमी का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अकादमी के लगभग 150 बच्चे प्रतिदिन विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं।
हाल ही में, राष्ट्रीय टीम के चयन के लिए कोटला, जिला लुधियाना में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की लड़कियों के ट्रायल में पूरे पंजाब की लड़कियों ने भाग लिया। इस मौके पर अकादमी के अध्यक्ष हरनेक सिंह, चेयरमैन इंद्रजीत सिंह वारिया, कोच जोगा सिंह के इलावा संदीप बैंस, संदीप गौर, अवतार सिंह, गुरप्रीत बैंस, कुलदीप सिंह, संदीप राणा, मैडम कुलविंदर कौर, मैडम शारदा ने ने रंजना को बधाई दी है।
पिता संसार चंद (कोच) और मां संदेश कुमारी के कुशल मार्गदर्शन में रंजना खेल के साथ पढ़ाई में भी कड़ी मिहनत करती है और दसवीं में भी 80 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया था।
133 फुटबॉल खिलाड़ी रंजना छाबड़ा को सम्मान करते हुए शहीद भगत सिंह फुटबॉल एकेडमी पोसी के पदाधिकारी रंजना छाबड़ा ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेयर सुरिंदर कुमार ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज : नगर निगम होशियारपुर में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

होशियारपुर, 15 अगस्त :   नगर निगम होशियारपुर में 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अति महत्वपूर्ण समारोह में नगर निगम के अलग-अलग अधिकारियों, कर्मचारियों व यूनियनों के प्रधानों...
article-image
पंजाब

200 नशीली गोलियों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार 

गढ़शंकर, 18 दिसम्बर :  गढ़शंकर पुलिस द्वारा दो आरोपियों को 200 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस चौकी बीनेवाल में तैनात इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह की पुलिस पार्टी बीनेवाल से कोकोवाल मजारी की...
Translate »
error: Content is protected !!