मेयर सुरिंदर कुमार ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज : नगर निगम होशियारपुर में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

by

होशियारपुर, 15 अगस्त :   नगर निगम होशियारपुर में 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अति महत्वपूर्ण समारोह में नगर निगम के अलग-अलग अधिकारियों, कर्मचारियों व यूनियनों के प्रधानों व पदाधिकारियों के अलावा अलग-अलग वार्डों के पार्षदों की ओर से भाग लिया गया। नगर निगम में मेयर सुरिंदर कुमार की ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया व राष्ट्रीय गान का गायन किया गया। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन लता सैनी, डिप्यी मेयर रंजीत चौधरी, सहायक कमिश्नर संदीप तिवाड़ी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
समागम के दौरान मेयर नगर निगम ने संबोधित करते हुए समूह शहर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी व शहीदों को याद किया। उन्होंने शहर वासियों को विशेष तौर पर अपील की कि शहर को साफ सुथरा व स्वच्छ रखने के लिए वे नगर निगम का साथ दें और अपने घर से ही गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग कर सफाई सेवकों को दें। उन्होंने बताया कि शहर के अंदर 100 प्रतिशत सीवरेज व पानी की लाईनें बिछाई जा रही हैं व शहर के बाहरी इलाकों में सीवरेज व पानी की पाइपें जल्द अमरुत स्कीम के अंतर्गत डाली जाएंगी। महिलाओं की सुविधा के लिए स्वच्छता को देखते हुए बस स्टैंड व सिविल अस्पताल में पिंक शौचालय बनाए गए हैं। शहर वासियों को 100 प्रतिशत शुद्ध पानी मुहैया करवाने के लिए सोडियम हिपोकलोराइड दवाई की लगातार खरीद कर रोजाना ट्यूबवेलों पर पानी की क्लोरिनेशन की जा रही है, सीवरेज ब्लाकेज को तुरंत हटाने के लिए बड़ी कैंबी मशीन, जिसकी कीमत 36 लाख रुपए के करीब है, की खरीद की गई है। शहर के अंदर से तुरंत व समय पर कूड़े की लिफ्टिंग के लिए 200 नई हाथ रेहड़ी की खरीद की गई है। विकास के कार्यों में तेजी लाने के लिए शहर के अलग-अलग वार्डों के लिए 3 करोड़ के अनुमान पास किए गए है। जिन मोहल्लों के घरों में पानी की किल्लत है, उन घरों में तुरंत पानी पहुंचाने के लिए नगर निगम की ओर से दो नए पानी के टैंकर खरीद किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 7 लाख रुपए है। शहर वासियों को डेंगू-मलेरिया से बचाने के लिए 10 लाख रुपए की दवाई खरीदी गई है, जिससे वार्ड वाइज फागिंग करवाई जा रही है। बेघरों को घर बनाने के लिए 230 व्यक्तियों को 1.38 करोड़ रुपए की राशी वितरित की गई है, जिससे वे आसानी से नए सिरे से नया घर बना सकते हैं। रेहड़ी-फड़ी वालों को प्रफुल्लित करने के लिए 10 हजार, 20 हजार, 50 हजार रुपए के कर्जे दिए जा रहे हैं और अब तक 1021 रेहड़ी-फड़ी वालों को कर्जा दिया जा चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतसर के ठाकुरद्वारा मंदिर पर हमला करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार : मंदिर पर अज्ञात युवकों ने ग्रेनेड से किया था हमला

अमृतसर : अमृतसर के ठाकुरद्वारा सनातन धर्म मंदिर में शुक्रवार-शनिवार की रात हुए बम धमाके के मामले में गुरुवार को कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने मंदिर पर हमला...
article-image
पंजाब

12 नशीले टीकों स्मेत गढ़शंकर पुलिस ने किया एक युवक काबू

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने गश्त दौरान एक बाईक स्वार युवक को 12 नशीले टीकों स्मेत काबू कर लिया।            जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस के एएसआई महिंदर पाल के नेतृत्व ...
article-image
पंजाब

प्रीगैबलिन कैप्सूल की बिना प्रिस्क्रिप्शन के बिक्री पर रोक लगाने के आदेश किए जारी : बिना लाइसेंस के रखने, मंजूरशुदा मात्रा से अधिक रखने व बेचने पर भी रहेगी पाबंदी

होशियारपुर, 02 सितंबर :   जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले में प्रीगैबलिन कैप्सूल को बिना लाइसेंस के...
पंजाब

सुशील कालिया आत्महत्या मामले : पूर्व भाजपा विधायक केडी भंडारी, राजकुमार शर्मा, अंजू शर्मा, अक्षय शर्मा सहित दर्जनभर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

जालंधर में कांग्रेस से पूर्व पार्षद सुशील कालिया आत्महत्या मामले में पुलिस ने सोमवार को सुसाइड नोट में मौत के लिए जिम्मेदार ठहराने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पिछले 2...
Translate »
error: Content is protected !!