स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के साथ स्पी विधान सभा ने की मुलाकात : जिला प्रशासन की ओर से घर जाकर भी किया गया स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का सम्मान

by

होशियारपुर, 15 अगस्त:  स्पीकर पंजाब विधान सभा कुलतार सिंह संधवा ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के साथ विशेष मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के पूरा मान-सम्मान देने के लिए वचबद्ध है। इस दौरान उनके साथ विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत सिंह, विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल, विधायक दसूहा कर्मवीर सिंह घुम्मण, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल भी मौजूद थे।
स्पीकर ने इस दौरान कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए कुर्बानियां देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सरकारी कार्यालयों में बनता मान-सम्मान दिया जाएगा व किसी भी पारिवारिक सदस्य को मुश्किल का सामना नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के चलते ही आज हम स्वतंत्र फिजा में सांस ले रहे हैं व इनकी ओर से दी गई कुर्बानियों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार पंजाब सरकार के लिए सम्मानीय है व किसी भी पारिवारिक सदस्य को किसी तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई मुश्किल सामने आती है तो तुरंत जिला प्रशासन के ध्यान में लाया जाए।
कुलतार सिंह संधवां ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को आग्रह किया कि वे अपने बुजुर्गों की ओर से लिखे गए पत्र व अन्य संस्मरणों को जरुर संभाले और जिला प्रशासन के ध्यान में लाएं क्योंकि यह अमूल्य धरोहर है। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों की समस्याएं भी सुनी और विश्वास दिलाया कि उनकी हर जायज मांग को मुख्य मंत्री पंजाब के सामने रखा जाएगा और उसका हल भी किया जाएगा।
गौरतलब है कि बीते दिन जिला प्रशासन की ओर से उन स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिवारों का उनके घर जाकर सम्मान किया गया था जो कि जिला स्तरीय समारोह में नहीं पहुंच सकते थे। इसके अलावा अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का मुख्य मेहमान की ओर से जिला स्तरीय समारोह के दौरान सम्मान किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी : पुलिस को बड़ी सफलता

पुनीत महाजन) चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस के थाना सारंगपुर ने नशीले पदार्थों और अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एवं आबकारी अधिनियम के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में...
पंजाब

गल्ती से गल्त दवाई खाने से महिला की मौत

गढ़शंकर। गांव चक्क रौंता में गल्त दवाई खाने से महिला की मौत हो गइ सुखविंदर कौर आयू 29 वर्ष पत्नी जसपाल सिंह निवासी चक्क रौंता ने घर में रखी कोई दवाई गल्ती से खा...
article-image
पंजाब

हवारा को 20 साल पुराने एक मामले में मोहाली कोर्ट ने कर दिया बरी : 2005 में खरड़ में दर्ज हुआ था केस

मोहाली :  आतंकी जगतार सिंह हवारा को 20 साल पुराने एक मामले में मोहाली कोर्ट ने बरी कर दिया है। हवारा के खिलाफ मोहाली के खरड़ थाने में वर्ष 2005 में विस्फोटक सामग्री संबंधी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को हथियार सप्लाई करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

मोहाली : एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को हथियार व लॉजिस्टिक उपलब्ध करवाने वाले गैंगस्टर को डेरा बस्सी से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान महफूज उर्फ...
Translate »
error: Content is protected !!