किसानों के बैंक खातों में अब तक की जा चुकी है 401.76 करोड़ रुपए की सीधी अदायगी : जिले की मंडियों में अब तक पहुंचे 100 प्रतिशत गेहूं की हुई खरीद: डिप्टी कमिश्नर

by

होशियारपुर, 01 मई :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिले की मंडियों में निर्विघ्न गेहूं की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले की मंडियों में पहुंचे 100 प्रतिशत गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले की मंडियों में 192015 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है और अलग-अलग एजेंसियों की ओर से 192015 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पनग्रेन की ओर से 54822 मीट्रिक टन, मार्कफैड की ओर से 42441, पनसप की ओर से 46844, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से 2707, एफ.सी.आई. की ओर से 15725 मीट्रिक टन गेहूं व व्यापारियों की ओर से 5045 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अब तक किसानों के बैंक खातों में 401.76 करोड़ रुपए की सीधी अदायगी की जा चुकी है।
डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए मंडियों में गेहूं की लिफ्टिंग में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को मंडियों में किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जागी व मंडियों से गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।
कोमल मित्तल ने कहा कि किसान से अपील करते हुए कहा कि वे रात में गेहूं की कटाई न करें। उन्होंने किसानों को अपील करते हुए वे मंडियों में सूखा कर ही गेहूं लाएं। उन्होंने कहा कि किसान गेहूं की नाड़ को आग न लगाएं, बल्कि इसका खेत में ही प्रबंधन किया जाए। उन्होंने कहा कि नाड़ व अवशेष को आग लगाने से जहां वातावरण दूषित होता है, वहीं जमीन की उपजाऊ शक्ति भी कम होती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जल संरक्षक को एक मिशन बनाएं पुलिस के जवान : खन्ना पी.आर.टी.सी. जहान खेलां में जल संरक्षण विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन

होशियारपुर 22 अप्रैल : पूर्व सांसद एवं श्री प्रकाश राय खन्ना श्रीमति कौशल्या देवी खन्ना मैमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय ख्रन्ना ने पुलिस प्रशिक्षण केंद्र जहान खेलां में जल संरक्षण विषय पर एक...
article-image
पंजाब

*गांव और गरीब के विकास के लिये सरकार वचनबद्ध -कोसरी में बनेगा 10 बिस्तरों का आयुर्वेद अस्पताल : यादविंद्र गोमा*

एएम नाथ। जयसिंहपुर, 7 अप्रैल :- आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने ग्राम पंचायत कोसरी  आयुर्वेद औषधालय को स्तरोन्नत कर 10 बिस्तरों का अस्पताल बनाया जाएगा, ताकि इस क्षेत्र के लोगों...
article-image
पंजाब

बीत भलाई कमेटी गांवों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों व डिप्टी स्पीकर को सौंपेगी मांगपत्र

गढ़शंकर, 1 अक्तूबर: बीत भलाई कमेटी (इलाका बीत) गढ़शंकर की विशेष बैठक गांव अचलपुर में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष बलवीर सिंह बैंस ने की। प्रेस सचिव रामजी दास चौहान ने बताया...
article-image
पंजाब

गोल्डी बराड़ : कनाडा पुलिस द्वारा जारी की गई 25 मोस्ट वॉन्टेड आरोपियों की सूची में शामिल

चंडीगढ़ : कनाडा पुलिस द्वारा जारी की गई 25 मोस्ट वॉन्टेड आरोपियों की सूची में गोल्डी बराड़ का नाम शामिल किया गया है। वह लिस्ट में 15वें नंबर पर है। उस पर इनाम भी...
Translate »
error: Content is protected !!