अमृत संधू बनकर लड़कियों से करता था अश्लील चैट करता था अमृतपाल : जेल में बंद सांसद अमृतपाल की टिंडर चैट ने बढ़ाई मुसीबत,

by

चंडीगढ़ : पंजाब के खड़ूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए अमृतपाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब अमृतपाल द्वारा अमृत संधू नाम से टिंडर चैट ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

अमृतपाल टिंडर पर अमृत संधू बनकर लड़कियों से अश्लील चैट करता था। दरअसल, टिंडर मैनजमेंट ने अमृतपाल के अकाउंट की सारी जानकारी फरीदकोट पुलिस को सौंप दी है। टिंडर पर अमृत संधू बनकर अमृतपाल किस-किससे प्राइवेट चैट करता था, यह पुलिस के लिए एक बड़ी पहेली बना हुआ था, जो टिंडर चैट से सुलझ गई है।

अमृत संधू नाम से टिंडर अकाउंट

टिंडर पर अमृतपाल की प्राइवेट चैट को लेकर फरीदकोट की SSP डॉ. प्रज्ञा जैन ने भी पुष्टि की है। करीब 7-8 महीने पहले कोटकपूरा के गांव हरीनौ में सिख नेता गुरप्रीत सिंह हरीनौ की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी, जिसमें वारिस पंजाब संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह का भी नाम शामिल है। यह संदेह था कि गुरप्रीत सिंह की हत्या भाई अमृतपाल सिंह के इशारे पर गैंगस्टर अर्श दल्ला के गुर्गों ने की है। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को सोशल मीडिया चैटिंग ऐप टिंडर पर उसका एक अकाउंट मिला, जो अमृत संधू के नाम से बनाया गया था।

पुलिस को मिली अमृत संधू की जानकारी

डिजिटल सबूतों को देखते हुए पुलिस को शक था कि टिंडर पर मौजूद अमृत संधू का अकाउंट असल में अमृतपाल सिंह का अकाउंट है। इसके बाद फरीदकोट पुलिस ने टिंडर को पत्र लिखकर इस अकाउंट के बारे में जानकारी मांगी। पुलिस की मांग पर टिंडर प्रबंधन ने फरीदकोट पुलिस को अमृतपाल के अकाउंट की सारी जानकारी दे दी। फिलहाल, अमृतपाल असम की सुनारिया जेल में बंद हैं।

टिंडर पर लड़कियों से करता था अश्लील चैट

सूत्रों के अनुसार पता चला है कि इस संदिग्ध अकाउंट के जरिए दुबई में रहते हुए अमृतपाल सिंह कई बार लड़कियों से चैटिंग करता था। इस चैटिंग में वह अश्लील भाषा और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करता था। फिलहाल, पुलिस की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि, इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी अरुण मुंडन ने बताया कि गुरप्रीत हरिनौ हत्याकांड की जांच के दौरान यह बात सामने आई थी। जांच में पता चला था कि गुरप्रीत के पास अमृतपाल के कुछ राज थे, जो अगर सार्वजनिक हो जाते तो अमृतपाल की प्रतिष्ठा धूमिल हो जाती। शायद यहीं गुरप्रीत की मौत का कारण बनी है।

पंजाब संगठन का प्रधान बनने के बाद अमृतपाल से गुरप्रीत सिंह ने दूरी बना ली थी। लेकिन गुरप्रीत सिंह अमृतपाल सिंह के काफी राज जानता था और अक्सर अपने सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ कुछ न कुछ पोस्ट करता रहता था। इसलिए माना जा रहा है कि अमृतपाल सिंह ने गुरप्रीत सिंह को चुप कराने के लिए गैंगस्टर अर्श दल्ला से उसकी हत्या करवा दी। पुलिस एफआईआर में भी यही बातें दर्ज हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटना में पंजाब के श्रद्धालु की मौत : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से हुआ हादसा

  बड़सर :   गारली में सड़क दुर्घटना में पंजाब के श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरनाम सिंह आयु 46 वर्ष निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर...
article-image
पंजाब

चोरी के बाईक स्मेत एक बाईक चोर काबू

गढ़शंकर-गढ़शंकर पुलिस ने नवांशहर शहर रोड पर गांव देनोवाल खुर्द के मोड़ के पास नाकाबंदी दौरान एक बाईक चोर को काबू करने में सफलता हासिल की है।              ...
article-image
पंजाब

जल संरक्षण क्रांति लाने के लिए सैनिक दे सकते हैं बड़ा योगदान : अविनाश राय खन्ना

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बी.एस.एफ. कैम्प खड़कां में जल संरक्षण विषय पर खन्ना ने आयोजित किया जागरूकता सेमिनार होशियारपुर 5 अप्रैल () पूर्व सांसद एवं श्री प्रकाश राय खन्ना श्रीमति कौशल्या देवी खन्ना मैमोरियल ट्रस्ट...
article-image
पंजाब

जीरकपुर पुलिस ने एनकाउंटर के बाद शूटर गिरफ्तार : थाना रामां पुलिस ने गैंगस्टर अर्श डल्ला का साथी दो पिस्तौल समेत गिरफ्तार

बठिंडा : माल रोड एसोसिएशन अध्यक्ष व्यापारी हरजिंदर सिंह उर्फ मेला पर की गोलियां मार कर हत्या करने वाले शूटर को बुधवार को जीरकपुर पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। जबकि बठिंडा...
Translate »
error: Content is protected !!