पंजाब में एफआईआर डाउनलोड करने पर सरकार ने शुल्क लगाया : विरोध हुया तो वापिस लिए आदेश

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने सरकारी ऑनलाइन पोर्टल ‘सांझ’ से एफआईआर की प्रतियां डाउनलोड करने के लिए 80 रुपये का शुल्क लगाने वाली अधिसूचना वापस ले ली है। उक्त  कदम की विपक्षी दलों और कानूनी विशेषज्ञों ने कड़ी आलोचना की थी।

इस फैसले को चुनौती देते हुए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में एक याचिका भी दायर की गई थी। इस संबंध में सुशासन और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डीके तिवारी द्वारा 25 मार्च को जारी अधिसूचना में यह कहा गया है, ’28 अक्टूबर और उसके बाद 26 नवंबर को जारी पिछली अधिसूचना के क्रम में पंजाब के राज्यपाल ने आदेश दिया है कि सांझ पोर्टल से एफआईआर डाउनलोड करने के लिए अब से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और न ही सांझ केंद्रों से एफआईआर की प्रतियां प्राप्त करने के लिए आवेदकों से कोई शुल्क लिया जाएगा ।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले विभाग ने 23 मार्च से एफआईआर डाउनलोड करने को शुल्क योग्य बनाने के लिए अधिसूचना जारी की थी. राज्य के गृह विभाग की पहल पर सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा यह अधिसूचना जारी की थी।

सरकार के इस फैसले को बीते बुधवार (25 मार्च) को अधिवक्ता अभिषेक मल्होत्रा ​​और वासु रंजन शांडिल्य ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में जनहित याचिका (पीआईएल) दायर कर चुनौती दी थी, जिसमें कहा गया था कि यह न्याय तक पहुंच के एक मौलिक और वैधानिक अधिकार का व्यवसायीकरण करता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

वकीलों ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय से पंजाब सरकार को निर्देश देने का आग्रह किया था कि वह 23 मार्च से एफआईआर डाउनलोड करने के लिए लोगों से ली गई राशि वापस करे। सरकार ने पहले स्पष्ट किया था कि केवल ऑनलाइन डाउनलोड के लिए शुल्क लिया जाता है, जबकि एफआईआर की प्रति संबंधित पुलिस स्टेशन से निःशुल्क प्राप्त की जा सकती है।

सरकारी अधिकारियों ने अखबार को बताया कि 23 मार्च तक सांझ पोर्टल पर 41.7 लाख से अधिक एफआईआर डाउनलोड हो चुकी हैं। वहीं, गृह विभाग के सूत्रों के अनुसार पंजाब में औसतन एक वर्ष में 60,000 एफआईआर दर्ज की जाती हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस ने विदेशी हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया, 3 गिरफ्तार

अमृतसर, 21 जून :  एसएसओसी अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने एक केंद्रीय एजेंसी के सहयोग से विदेशी हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन गुर्गों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनावी बांड : 1368 करोड़ किए दान जिसने – कौन हैं लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन, 13 राज्यों में चलता है फर्म

नई दिल्ली  : भारतीय निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मानते हुए चुनावी बांड का विवरण जारी कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भारतीय स्टेट बैंक ने 12 मार्च...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नवीन शिक्षण विधियों में एआई के उपयोग पर होगी चर्चा : 10 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के अनुसंधान प्रविधि कार्यशाला का शुभारंभ

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अविनाश राय खन्ना विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर रहे मौजूद एएम नाथ । धर्मशाला, 13 नवंबर : हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के शिक्षा स्कूल में आई.सी.एस.एस.आर. द्वारा प्रायोजित...
article-image
पंजाब

लगातार बढ़ रही महंगाई के लिए केंद्र सरकार पर बरसे पवन दीवान

लुधियाना 18 अक्टूबर: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। जिसके चलते लोगों के लिए दो वक्त...
Translate »
error: Content is protected !!