मंडियों में गेहूं की लिफ्टिंग में आई तेजी, अब तक 58679 मीट्रिक टन गेहूं की हुई लिफ्टिंग : DC ने लिफ्टिंग का रोजना का लक्ष्य पूरा करने संबंधी दिए अधिकारियों को निर्देश

by

होशियारपुर, 26 अप्रैल: होशियारपुर जिले की मंडियों में बीती शाम तक 141983 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है जबकि 141721 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि अब तक पनग्रेन की ओर से 41820 मीट्रिक टन, मार्कफैड की ओर से 33518, पनसप की ओर से 31338, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से 19634, एफ.सी.आई की ओर से 12927 व व्यापारियों की ओर से 2484 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक खरीद किए गए गेहूं के लिए किसानों को 192.86 करोड़ रुपए की अदायगी की जा चुकी है, जो कि 95 प्रतिशत बनती है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि अब तक जिले की मंडियों से 58679 मीट्रिक टन गेहूं की लिफ्टिंग की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि औसतन रोजाना 10 हजार मीट्रिक टन से अधिक की लिफ्टिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि मंडियों में लिफ्टिंग का काम भी तेजी से जारी है और अधिकारियों को गेहूं के साथ-साथ लिफ्टिंग के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में गेहूं की सुचारु खरीद को लेकर कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और जिला प्रशासन की ओर से मंडियों में से गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि लिफ्ंिटग का रोजना का लक्ष्य पूरा करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए जा चुके हैं और इसकी रोजाना निगरानी की जा रही है।
उन्होंने किसानों को अपील करते हुए कहा कि मंडियों में फसल पूरी तरह सूखा कर ही लाएं व सांय 7 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइनों से फसल की कटाई न करवाई जाए। उन्होंने कहा कि शाम के समय कंबाइनों से गेहूं की कटाई करवाने के समय कंबाइनों नमी वाली फसल भी काट देती है, जिससे फसल में नमी की मात्रा बढ़ जाती है। उन्होंने किसानों को अपील की कि वे गेहूं के अवशेषों व नाड़ को आग न लगाकर वातावरण को दूषित होने से बचाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

गल्ती से गल्त दवाई खाने से महिला की मौत

गढ़शंकर। गांव चक्क रौंता में गल्त दवाई खाने से महिला की मौत हो गइ सुखविंदर कौर आयू 29 वर्ष पत्नी जसपाल सिंह निवासी चक्क रौंता ने घर में रखी कोई दवाई गल्ती से खा...
article-image
पंजाब

एमएलए स्टीकर वाली कार मिली दलजीत के घर में : पूर्व मंत्री संगत गिलजियां की चेकबुक और जंगलात विभाग से जुड़ी फाइलें भी उसी कार से मिली

दलजीत ही मंत्री के पूरे लेन-देन का हिसाब रखता था चंडीगढ़, 17 जुलाई पूर्व कांग्रेसी जंगलात मंत्री संगत सिंह गिलजियां के भतीजे दलजीत गिलजियां को आज मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा। दलजीत को...
article-image
पंजाब

बाबू लखमन दास का संस्कार 15 मार्च दिन बुधवार को दोपहर 12 वजे

गढ़शंकर । गढ़शंकर के निकट वाल्मीकी मंदिर ,वार्ड नंबर 10 के रहने वाले बाबू लक्षमन दास का 7 मार्च को देहांत हो गया। उनकी आयु 92 साल की थी और डाक विभाग से पोस्ट...
article-image
पंजाब

चुनावी बिगुल : जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की तारीखों की घोषणा…14 दिसंबर को होगा मतदान, 17 को होगी मतगणना

चंडीगढ़ :  पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव की घोषणा हो गई है। 14 दिसंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव के लिए मतदान होगा और 17 को  मतगणना...
Translate »
error: Content is protected !!