जेल वार्डर के 91 पदों पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार भर्ती प्रक्रिया शुरू : पुरुषों के 77 और वार्डर महिलाओं के 14 पद

by

शिमला: हिमाचल प्रदेश कारागार एवं सुधार सेवा विभाग द्वारा कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर जेल वार्डर, पुरुष और महिला के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जेल वार्डर के 91 पदों पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। वार्डर पुरुषों के 77 और वार्डर महिलाओं के 14 पदों पर भर्ती की जाएगी। जेल वार्डर के पुरुषों के 77 पदों में जरनल के 24, होमगार्ड जरनल के 11, जरनल वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर के 2, ईडब्लयू के 7, एससी यूआर के 9, एससपी बीपीएल, आईआरडी के 4, एससी होमगार्ड के 3, एसटी के 3, एसटी होमगार्ड का 1, ओबीसी यूआर के 9, ओबीसी बीपीएल, आईआरडी के 2, ओबीसी होमगार्ड के 3 पद भरे जाएंगे।
जेल वार्डर के महिलाओं के 14 पदों में जरनल यूआर के 6, जरनल वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन का 1, जरनल ईडब्लयूएस का 1, एएससी यूआर के 2, एससी बीपीएल, आईआरडीपी का 1, एसटी यूआर का 1, ओबीसी यूआर का 1, ओबीसी बीपीएल, आईआरडीपी का 1 पद भरा जाएगा।

योग्यता: जेल वार्डर के पदों के लिए सिर्फ वो ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में रजिस्टर हैं। इसके अलावा उम्मीदवार वास्तविक निवासी, यानी बोनाफाइड होने चाहिए. शैक्षणिक योग्यता के लिए उम्मीदवारों के पास जमा दो का (12वीं) का सर्टिफिकेट होना चाहिए। जरनल कैटेगरी के पुरुषों और महिलाओं की उम्र 18 से 23 साल होनी चाहिए. एससी-एसटी और ओबीसी कैटेगरी के लिए पुरुषों और महिलाओं की उम्र 18 से 25 साल होनी चाहिए. जबकि होम गार्ड के लिए सभी वर्गों के पुरुष और महिला दोनों की उम्र 20 साल से 28 साल होनी चाहिए।

आवेदन कब कर सकते : जेल वार्डर की भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन मोड में ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश कारागार एवं सुधार सेवा विभाग की वेबसाइट http://hpprisons.nic.in पर वैकेंसी/ रिक्रूटमेंट लिंक के जरिए 23 नवंबर से 22 दिसंबर 2023 को रात 11:59 बजे तक कर आवेदन सकते हैं. वेब लिंक 23 नवंबर 2023 से एक्टिव हो जाएगा।

ग्राउंड टेस्ट: एडीजी कारागार एवं सुधारात्मक सेवा हिमाचल प्रदेश आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राउंड टेस्ट में जेल वार्डर की भर्ती के लिए पुरुषों के लिए 1500 मीटर रेस 6 मिनट 30 सेकेंड, 1.25 मीटर हाई जंप और 4 मीटर ब्रॉड जंप अधिकतम तीन प्रयासों में पास करना होगा। वहीं, महिलाओं के लिए 800 मीटर रेस 4 मिनट 15 सेकेंड, एक मीटर हाई जंप और 3 मीटर ब्रॉड जंप अधिकतम तीन प्रयासों में पास करना होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गृह रक्षक चतुर्थ वाहिनी (बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र) विक्रम कैसल, नाहन में आयोजित हुई आगजनी पर मोक अभ्यास

नाहन 19 फरवरी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के सौजन्य से आज चतुर्थ वाहिनी गृह रक्षक विभाग, नाहन द्वारा उनके बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र (BTC) विक्रम कैसल, नाहन में आगजनी पर आधारित मौक अभ्यास एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवनिर्मित शिव मंदिर बलेरा में विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने की प्राण- प्रतिष्ठा : बलेरा-कुरला पेयजल योजना का जल्द निर्माण कार्य होगा शुरू –कुलदीप सिंह पठानिया

चंबा, 27 नवंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत बलेरा में नवनिर्मित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्राण- प्रतिष्ठा की तथा प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना करते हुए...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

2 साल में सुक्खू सरकार ने लिया 30000 करोड़ का कर्ज : हिमाचल प्रदेश का कर्ज लाख करोड़ रुपये पार , मंत्री ने रखा ब्यौरा

एएम नाथ।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब चल रही है और अब कर्ज की सीमा एक लाख करोड़ रुपये पार कर गई है. सूबे का कर्ज का आंकड़ा एक लाख करोड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व अधिकारियों को लंबित मामलों को समयबद्ध सीमा में निपटाना चाहिए ताकि आमजन को राहत मिल सके : DC आदित्य नेगी

शिमला, 18 अक्तूबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां बचत भवन में जिला के राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई । इस अवसर पर उन्होंने बैठक में कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!