*79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर बड़ाग्रां में विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत*

by
एएम नाथ।  बैजनाथ,15 अगस्त :  79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ की तहसील मुल्थान के बड़ाग्रां में देवा क्लब द्वारा आयोजित मेले के समापन समारोह में विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करने, उनकी प्रेरणा से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लेने का है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें यह भी याद दिलाता है कि आज़ादी केवल अधिकार नहीं, बल्कि कर्तव्य निभाने की भी जिम्मेदारी है।
May be an image of 1 person
विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार दूरदराज क्षेत्रों के उत्थान के लिए ठोस कदम उठा रही है। पेयजल व सिंचाई योजनाओं को तेज़ी से पूरा किया जा रहा है, दुर्गम क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ा जा रहा है, स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जा रहा है तथा स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है साथ ही पर्यटन स्थलों को उन्नत कर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती व बागवानी मिशन के ज़रिए किसानों की आमदनी बढ़ाने के प्रयास हो रहे हैं, वहीं आपदा प्रभावित परिवारों को नए मकान के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि बीड़ से बरोट – राजगुन्धा सड़क को दुरुस्त किया जाएगा और इसे बस सेवा से जोड़ा जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को लाभ होगा। साथ ही, पंचायतों की अन्य मांगों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
May be an image of 5 people, speaker, dais and temple
उन्होंने मेले में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक-मानसिक मजबूती लाने का सबसे अच्छा माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर खेलों में अपना भविष्य संवारें और प्रदेश व देश का नाम रोशन करें।
इस मौके पर विभिन्न प्रतिभागियों, महिलामंडल समूहों एवं युवक मंडल समूहों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए तथा विभिन्न खेलो में भाग लेने वाले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले व्यक्तियों को विधायक बैजनाथ द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विधायक ने मेले के सफल आयोजन पर देवा क्लब और स्थानीय लोगों को बधाई दी तथा विकास कार्यों में जनसहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सहायक अभियंत लोक निर्माण अरविंद, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अजय गौड़, सीताराम, प्राकम चंद, राजेश कुमार, बलवंत व कमलेश सहित गांववासी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने नारकण्डा-दोजा मार्ग पर प्रस्तावित आइस स्केटिंग रिंक की भूमि का किया निरीक्षण

शिमला 03 दिसंबर – हिमाचल प्रदेश में साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उदेश्य से शिमला जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकंडा के समीप दोजा रोड पर आइस स्केटिंग रिंक जल्द बनकर तैयार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमले का आरोपी गिरफ्तार, 3 ग्रेनेड बरामद

अमृतसर : अमृतसर स्थित एक मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब के सीमावर्ती जिलों अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर में बड़े पैमाने पर छापेमारी की। यह अभियान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मित्र मंडल, मंत्रिमंडल पर भारी …मुख्यमंत्री न मंत्रियों की सुनते हैं, न अधिकारी मंत्रियों की : जयराम ठाकुर

मानसून में प्रशासनिक लापरवाही पर घेरा, जयराम ठाकुर ने सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में 5,544 दिव्यांगजनों को दिया जा रहा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ : अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याणार्थ संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं बारे करें जागरूक

ऊना, 23 मार्च – अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। सभी विभागों के अधिकारी संबंधित विभागों के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों हेतू संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं...
Translate »
error: Content is protected !!