जेसी डीएवी कॉलेज दसूहा में दाखिला प्रक्रिया शुरू — पहली काउंसलिंग 23 जून 2025 से

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जेसी डीएवी कॉलेज दसूहा ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिला प्रक्रिया आरंभ कर दी है। यह जानकारी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश महाजन ने प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से बातचीत के दौरान दी।

प्रो. महाजन ने बताया कि कॉलेज पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से संबद्ध है और यहां अंडरग्रेजुएट तथा पोस्टग्रेजुएट कोर्स संचालित किए जाते हैं। अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए पहली काउंसलिंग 23 जून से 28 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी, जबकि शेष रिक्त सीटों पर दाखिला 30 जून से शुरू होगा। पोस्टग्रेजुएट कोर्सों के लिए काउंसलिंग 1 जुलाई से आरंभ की जाएगी।

प्राचार्य ने आगे बताया कि कॉलेज की स्थापना 1971 में पंडित जगदीश चंद्र शर्मा द्वारा की गई थी और आज यह संस्थान शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलों में अपनी उपलब्धियों के बल पर न सिर्फ पंजाब यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची में स्थान बना चुका है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी विशिष्ट पहचान कायम कर रहा है।

कॉलेज में अंडरग्रेजुएट कोर्सों में B.Sc. (मेडिकल, नॉन-मेडिकल, कंप्यूटर साइंस), B.Sc. (बायोटेक), B.A., B.Com., BCA तथा पोस्टग्रेजुएट कोर्सों में M.A. (पंजाबी, अंग्रेज़ी), M.Sc. (मैथेमैटिक्स, आई.टी., केमिस्ट्री, जूलॉजी, फिज़िक्स) और PGDCA शामिल हैं।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश महाजन ने समाजसेवी और वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार को कॉलेज की ओर से सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. दीपक कुमार, डॉ. सीतल सिंह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. भानु गुप्ता और डॉ. धर्मिंदर शर्मा भी मौजूद रहे।

कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे समय पर दाखिला लेकर अपनी सीट सुनिश्चित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज दुआरा करवाए विद्यार्थियों के लेख रचना मुकाबले में नेहा प्रथम

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे उन्नत भारत अभियान के अधीन गोद लिए गांव धमाई के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए विभिन्न...
article-image
पंजाब

32 नशे के गोलियां सहित एक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 7 अप्रैल : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 32 नशे की गोलियां सहित गिरफ्तार कर 22-61-85 एनडीपीएस एक्ट तहत मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मामले अनुसार ए एस आई ओंकार सिंह...
article-image
पंजाब

मनी एक्सचेंजर से 30 लाख की लूट का मामला : वारदात का मास्टर माइंड दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी निकला, लूट की रकम से खरीदा मोटरसाइकिल

अमृतसर : लुटेरों ने मनी एक्सचेंजर से 30 लाख की लूट की है पुलिस द्वारा इस बारदात को 24 घंटे में हल कर लिया गया है वारदात का मास्टर माइंड दुकान पर ही काम...
Translate »
error: Content is protected !!