जैम, जैली व आचार बनाने का नि:शुल्क कोर्स के लिए नौजवान करे आवेदन: डिप्टी कमिश्नर

by

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिला ब्यूरो आफ रोजगार सृजन, कौशल विकास व प्रशिक्षण होशियारपुर की ओर से शहरी क्षेत्र के लडक़े, लड़कियों(कम से कम दसवीं पास व आयु 18 से 35 वर्ष हो) के लिए 6 माह का नि:शुल्क में भोजन बहु कौशल कोर्स(फूड मल्टी स्किल टैक्नीशियन फूड प्रोसेसिंग ट्रेनिंग कोर्स) गढ़दीवाला में शुरु किया जा रहा है, जिसके साथ जैम, जैली, आचार, मुरब्बा, सलाइस, ब्रैड, केक, टोस्ट जूस आदि निर्माण प्रक्रिया का कोर्स करवाया जाएगा। जिन लडक़े-लड़कियों के पारिवारिक सदस्यों का लेबर कार्ड बना होगा, उनको 2500 रुपए प्रति माह भत्ता भी दिया जाएगा। यह कोर्स पूरा करने पर प्रार्थी अपना खुद का काम धंधा भी शुरु कर सकते हैं व ट्रेनड प्रार्थी को संबंधित फूड प्रोसेसिंग फैक्ट्रियों में रोजगार मुहैया करवाने में मदद की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस कोर्स के लिए जो भी इच्छुक लडक़े-लड़कियां आवेदन करना चाहते हैं, वे जिला रोजगार कार्यालय होशियारपुर की डी.बी.ई.ई . आनलाइन मोबाइल एप को प्ले स्टोर पर डाउनलोड कर इस एप के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए प्रार्थी पंजाब स्किल डेवलेपमेंट मिशन होशियारपुर के मोबाइल नंबर- 77173-02471 पर सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा से पहले बड़ा बदलाव : डिवीजन, डिस्टिंक्शन, एग्रीगेट नहीं दिया जाएगा

नई दिल्ली : सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा से पहले एक बड़ा बदलाव किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE कक्षा 10 और...
article-image
पंजाब

उद्योग मंत्री अरोड़ा ने गांव बजवाड़ा, डाडा व किला बरुन के 282 खेत मजदूरों व भूमिहीन किसानों को सौंपे 5855806 रुपए के कर्जा राहत के चैक

जिले में 46000 से अधिक खेत मजदूरों व भूमिहीन किसानों का 104 करोड़ रुपए का ऋण होगा माफ होशियारपुर, 15 सितंबर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री...
article-image
पंजाब

इंकलाबी नारों की गूंज में संस्कार : गुरदयाल सिंह मट्टू किसान नेता का गढ़ी मट्टों में

गढ़शंकर । गुरदयाल सिंह मट्टू किसान नेता, सीपीआईएण के तहसील कमेटी मैंबर का अंतिम संस्कार गढ़ी मट्टों श्मशानघाट में इंकलाबी नारों की गूंज में किया गया। इस मौके पर उन पर पार्टी ध्वज बीबी...
article-image
पंजाब

सहारा और पर्ल कंपनियों के खिलाफ विकास मंच ने गृह मंत्री को भेजा मांगपत्र

गढ़शंकर :  सहारा और पर्ल कंपनियों के खिलाफ विकास मंच गढ़शंकर की ओर से बलविंदर कुमार और धर्मजीत सिंह राजा के नेतृत्व में पूर्व सांसद श्री अविनाश राय खन्ना के माध्यम से केंद्रीय गृह...
Translate »
error: Content is protected !!