लॉरेंस बिश्नोई की वीडियो कॉल वायरल : पाकिस्तान के कुख्यात डॉन शहजाद भट्टी को ईद की दे रहा बधाई

by

जालंधर :  पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का वीडियो कॉल वायरल हो गया है। इसमें वह पाकिस्तान के कुख्यात माफिया डॉन शहजाद भट्टी से बात करता नजर आ रहा है। लॉरेंस भट्टी को ईद की बधाई दे रहा है। जिसके बाद माना जा रहा है कि यह वीडियो 16 जून का है।

हालांकि, इस बारे में अभी तक पुलिस की ओर से कोई औपचारिक बयान नहीं आया है। लॉरेंस फिलहाल गुजरात की जेल में बंद है। ऐसे में उसकी वीडियो कॉल से एजेंसियां ​​भी सतर्क हो गई हैं। लॉरेंस जिस कुख्यात माफिया डॉन शहजाद भट्टी से बात कर रहा है, उसका नाम पाकिस्तान में हत्या, भू-माफिया, हथियार तस्करी समेत कई संगीन मामलों में दर्ज है।

अहमदाबाद जेल में बंद है लॉरेंस :   पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल गुजरात की अहमदाबाद जेल में बंद है। वहीं से उसने पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड डॉन भट्टी से उक्त वीडियो कॉल की थी। पिछले साल सितंबर में लॉरेंस को गुजरात ले जाया गया था।

वीडियो कॉल में साफ देखा जा सकता है कि लॉरेंस भट्टी से बात करते हुए कह रहा है कि आपको ईद मुबारक। इस पर भट्टी ने कहा- पाकिस्तान में ईद आज नहीं, बल्कि कल मनाई जाएगी। जिसके बाद लॉरेंस ने जवाब दिया कि फिर मैं आपको कल ईद मुबारक कहूंगा।

विदेश से चलता है भट्टी का नेटवर्क
आपको बता दें कि शहजाद भट्टी कोई साधारण गैंगस्टर नहीं है, बल्कि भट्टी की पकड़ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है। भट्टी का नेटवर्क अमेरिका, कनाडा, पाकिस्तान, दुबई और दूसरे देशों में भी चलता है। भट्टी अपने आका फारूक खोखर के साथ मिलकर अपना पूरा नेटवर्क चलाता है।

फारूक खोखर की राजनीतिक स्तर पर भी अच्छी पकड़ है। फारूक खोखर पाकिस्तान का वो शख्स है जिसने शेर पाला है और अपने बड़े काफिले के साथ घूमता है। फिर चाहे पाकिस्तान हो या दुबई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने गर्मियों के मौसम के मद्देनजर ली समीक्षा बैठक : संबंधित विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रोहित जसवाल।  ऊना, 9 अप्रैल। जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष और उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बुधवार को अपने कार्यालय में गर्मियों के सीज़न के मद्देनज़र की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश कबड्डी फेडरेशन पर भडक़े अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी व पद्मश्री अजय ठाकुर : भ्रष्टाचार व पिटाई करने के बयान को लेकर सुर्खियों में

शिमला: 14 जुलाई: अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी व पद्मश्री अजय ठाकुर का हिमाचल प्रदेश कबड्डी फेडरेशन पर भ्रष्टाचार व पिटाई करने का बयान सुर्खियों में हैं। जिसे देखते हुए फेडरेशन उनकी शिकायत डीजीपी से करने...
article-image
पंजाब

एचडीसीए टीम ने हैरल की शानदार पारी की बदौलत जीता पिंक बॉल क्रिकेट टूर्नामैंट

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा  :  शहीद भगत सिंह क्रिकेट अकादमी मलमजारा की तरफ से श्री गुरू रविदास महाराज जी के जन्म दिवस को समर्पित पहला पिंक बॉल क्रिकेट टूर्नामैंट तारा चंद की अगुवाई में करवाया गया।...
article-image
पंजाब

Precautions to be taken to

Hoshiarpur/July 17/Daljeet Ajnoha : Doctor Amandeep Kaur Commissioner Municipal Corporation Giving information,  said that keeping in mind the rainy season, we all need to take precautions to avoid diseases like dengue, malaria and diarrhoea. In this...
Translate »
error: Content is protected !!