पट्टा ब्लॉक की नौ पंचायतों में पहले चरण का मतदान हुआ पूरा : 83 प्रतिशत हुआ मतदान

by

पट्टा मेहलोग, 26 मई (तारा) :  पंचायती राज चुनावों के तहत मंगलवार को विकास खंड पट्टा की गुल्लरवाला, भटोलीकलां, सौड़ी, साईं, हरिपुर संधोली, बड़लग, जाड़ला, घड़सी तथा जगजीतनगर पंचायतों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान विकास खंड पट्टा के खंड विकास अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी कुलदीप सिंह ने हरिपुर सांडोली, गुल्लरवाला, भाटोलीकलां, साईं तथा सौड़ी पंचायतों के विभिन्न मतदान केंद्रों का व्यक्तिगत रूप से दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, मतदान प्रक्रिया, पेयजल, बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने हेतु पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। प्राप्त सूचना के अनुसार ब्लॉक की पहले चरण में 9 पंचायतों में 82.84 प्रतिशत मतदान हुआ है जिनमें सबसे अधिक गुल्लरवाला पंचायत में 91 प्रतिशत व सबसे कम जगजीतनगर में 59 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसके अतिरिक्त बीडीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने मतदान से एक दिन पूर्व बड़लग, जाड़ला, घड़सी तथा जगजीतनगर पंचायतों के मतदान केंद्रों का भी दौरा कर चुनाव तैयारियों का निरीक्षण किया था तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए थे। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला तथा पूरे दिन मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में जारी रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पैरोल पर आए जसवंत को गोलियों से भूना था – जसवंत गिल की रैकी करने वाला हरजीत सिंह उर्फ जीता गिरफ्तार

ग्वालियर। आतंकी अर्श डल्ला के इशारे पर डबरा में हुए जसवंत हत्याकांड में रैकी करने वाले दस हजार के इनामी हरजीत सिंह उर्फ जीता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जीता शिवपुरी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यूजीसी रेगुलेशन 2026 के विरोध में अंब में स्वर्ण समाज का महामार्च : करीब 2 हजार लोग हुए शामिल, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री और राज्यपाल के नाम एसडीएम के माध्यम से सौंपा ज्ञापन

रोहित जसवाल।  अंब (ऊना)। ऊना जिले के अंब उपमंडल में शुक्रवार को स्वर्ण समाज ने यूजीसी रेगुलेशन 2026 के विरोध में महामार्च निकाला। आयोजकों के अनुसार मार्च में करीब 2 हजार युवाओं, छात्रों और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई पास फिटर/इलेक्ट्रीशियन के लिए नौकरी का अवसर

धर्मशाला, 9 जून। रोजगार अधिकारी धर्मशाला आकाश राणा ने बताया कि मैसर्ज सुपर होज़ इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड बद्दी द्वारा ट्रेनी मशीन ऑपरेशन के 10 पद अधिसूचित किए गए हैं। उन्होनें बताया कि इसके लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रोते-बिलखते मां-बाप ने सिया को दी अंतिम विदाई, आंसुओं ने बयां किया दर्द

एक बेटी की चीख, व्यवस्था पर उठे सवाल, सन्नाटे में डूबा गांव, हर दिल में दर्द और आक्रोश एएम नाथ। सरकाघाट : सरकाघाट के गोपालपुर क्षेत्र के तहत नैण गांव में 19 वर्षीय सिया...
Translate »
error: Content is protected !!