जोगिंद्रनगर में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, पति व ससुर गिरफ्तार

by
एएम नाथ। मंडी :  जोगिंद्रनगर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत मामले पुलिस ने ससुर व सैनिक पति को गिरफ्तार कर लिया। जोगिंद्रनगर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत मामले पुलिस ने ससुर व सैनिक पति को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अंतिम संस्कार पुलिस पहरे में होगा। इस मामले में पूछताछ के बाद सास को छोड़ दिया है।
            फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल जाएगा। राहुल बंगला गांव की 34 साल की विवाहिता रविवार दोपहर को अपने ससुराल में मौजूद थीं। जब वह कमरे से काफी समय बाद भी बाहर नहीं आई तो घर में मौजूद परिजनों ने बंद दरवाजे को खटखटाना शुरू किया तो अंदर चल रहे टीवी की आवाज सुनाई दी।  महिला का कोई भी जवाब ना मिलने पर जब खिड़की को तोड़ा गया तो विवाहिता फंदे से लटकी मिली और उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस की ओर से मायका पक्ष को दी गई तो काफी संख्या में मायका पक्ष के लोगों ने पंहुचकर हंगामा शुरू कर सास-ससुर और पति के खिलाफ शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाए थे।  उधर, डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में नियमानुसार जांच चल रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पांच जगह बादल फटने की घटनाओं के कारण भारी बारिश से हुए हुए नुकसान की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू ने अधिकारियों के साथ की आपात बैठक

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश में बुधवार देर रात पांच जगह बादल फटने की घटनाओं के कारण भारी बारिश से हुए हुए नुकसान की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी के दफ्तर में सीबीआई ने छापा मारा : 5 घंटे बाद एक युवक के साथ निकली बाहर, 2.5 करोड़ रुपए की उलझ गई गुत्थी!

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर में क्राइम ब्रांच (सीबीआई) की टीम ने छापा मारा। लगातार पांच घंटे चली जांच के बाद एक और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीणों ने पंप हाउस की मुरम्मत करवाने के लिए लगाई गुहार : गिरने की कगार पर है पंप हाउस व टैंक

बद्दी, 7 जून (तारा) : दून विधानसभा की सौडी पंचायत के ग्रामीणों के लिए बने पेयजल लिफ्टिंग पंप हाउस व भंडारण टैंक की हालत बिना रखरखाव व मुरम्मत न होने के चलते गिरने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

38वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 का बिलासपुर में हुआ समापन : एडीसी ओम कांत ठाकुर ने सड़क सुरक्षा रैली को दिखाई हरी झंडी

एएम नाथ। बिलासपुर, 31 जनवरी: जिला बिलासपुर में परिवहन विभाग द्वारा 38वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलाए गए सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा अभियान का आज समापन हो...
Translate »
error: Content is protected !!