ग्रामीणों ने पंप हाउस की मुरम्मत करवाने के लिए लगाई गुहार : गिरने की कगार पर है पंप हाउस व टैंक

by

बद्दी, 7 जून (तारा) : दून विधानसभा की सौडी पंचायत के ग्रामीणों के लिए बने पेयजल लिफ्टिंग पंप हाउस व भंडारण टैंक की हालत बिना रखरखाव व मुरम्मत न होने के चलते गिरने की कगार पर है। वर्षों से इस पंप हाउस की मुरम्मत नहीं होने से इसकी दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं,वहीं पेयजल भंडारण टैंक की छत भी क्षतिग्रस्त होने लगी है।बता दें कि जल शक्ति विभाग उपमण्डल बद्दी के अंतर्गत बैह कोलियां उठाऊ पेयजल योजना लगभग 35 वर्ष पूर्व बनाई गई थी।

समाज सेवी गुरदयाल सिंह कौण्डल ने बताया कि एक लंबे अरसे से इसकी मुरम्मत नहीं हुई है।
इस योजना के अन्तर्गत गांव छलौन्देवाली, बैह कोलियां, गोरखनाथ, टिक्कर, नवांनगर, धार कोलियां, सुंरावाली गांवों की लगभग एक हजार आबादी को पेयजल की आपूर्ति होती है,लेकिन पंप हाउस की हालात इतनी खराब है कि उसके खिडकियों दरवाजे पूरी तरह से टूटे हैं जिससे इसमें रखा सामान कभी भी चोरी हो सकता है। इसके इलावा भंडारण टैंक को छत पूर्ण रूप से टुटी होने के कारण इसमें किसी भी जानवर के गिरने का खतरा है।
स्थानीय ग्रामीण राम पाल, रामजी, रमेश कुमार, मान सिंह, राज कुमार, बीरवल, राम रतन, देव राज, बन्त, रणजीत सिंह, पतराम, दिला राम,राम प्रकाश, सावन राम, राम प्रताप, हेम राज, मनसा राम, जोगिंदर सिंह ने प्रशासन व विभाग के आला अधिकारियों से समय रहते इसकी रिपेयर करवाने की गुहार लगाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कोर्ट परिसर से चिट्टा आरोपी फरार, पहली मंजिल से लगाई छलांग : डेढ़ घंटे बाद पकड़ा, दो पुलिसकर्मी निलंबित

एएम नाथ।  बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में चिट्टा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार एक आरोपी मंगलवार को न्यायालय परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी ने कोर्ट परिसर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ चक्का जाम स्थल पहुंचा भाजपा विधायक दल

परिजनों से मिलकर कहा, मामले की सीबीआई से होनी चाहिए जांच, राज्यपाल और केंद्र सरकार से उठाएंगे मामला एएम नाथ। शिमला : हिमाचल पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की भाखड़ा डैम से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फार्म के चारों और बाड़ लगाने के दिए निर्देश : कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने डलहौजी में आलू गुणन फार्म का किया निरीक्षण

.पोषक अनाज, जंगली गेंदे की खेती व फलदार पौधे लगाने की तलाशी जाए संभावनाएं डलहौजी : 25 जून : कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने आज डलहौजी के समीप कृषि विभाग के आलू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 चरणों में होंगे बल्क ड्रग पार्क से जुड़ी जलापूर्ति योजनाओं के काम, खर्चे जाएंगे 66 करोड़

रोहित जसवाल , ऊना: जल शक्ति विभाग की मुख्य अभियंता अंजू शर्मा ने सोमवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और बल्क ड्रग पार्क परियोजना से जुड़ी जलापूर्ति योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!