पांच वीर स्थल पर लगाया नई फसल का भंडारा

by

कुठाड़, 7 जून (तारा) : कृष्णगढ़ पंचायत में स्थित पांच वीर स्थल पर कमेटी व गांव के लोगों के सहयोग से नई फसल की उपज का भंडारा लगाया गया। कमेटी के सेवादार मनोज कश्यप ने बताया कि पंचायत के गांव सेरी में पांच वीर का वर्षों पुराना स्थल है। स्थानीय लोग हर छः माह बाद अपने खेत की उपज को भंडारे के रूप में पहले इस स्थल पर रोट कढ़ाई व चूरमा बनाकर पांच वीर को चढ़ाते हैं व उसके बाद अपने अपने घरों में प्रयोग करते हैं। यह परंपरा वर्षों पुरानी है। रविवार को कमेटी के सदस्यों व ग्रामीणों ने यहां नई फसल की उपज का भंडारा लगाया। इससे पूर्व सभी लोगों ने यहां पूजा अर्चना की झंडा चढ़ाया व क्षेत्र की सलामती व अमन चैन की दुआ की तथा ग्राम देवता पांच वीर को रोट कढ़ाई का भोग लगाया।

इस मौके पर पंचायत के प्रधान पुष्पेंद्र कुमार के इलावा ठाकुर दास कश्यप, सेवादार मनोज कश्यप, संदीप तंवर, मनसा राम रनौत,उमेश कुमार, सचिन, स्वप्निल,पुष्पेंद्र कुमार, धीरज पाल,श्याम दत्त, हुक्म दत्त फौजी , प्रवीण कुमार,राजेश, मुकुल, नवनीत, सौरव, लक्की, उमेश,रामलाल,श्यामलाल व प्रेमचंद के अलावा अन्य लोगों ने अपना सहयोग दिया।

फोटो कैप्शन; पांच वीर स्थल पर रोट,चूरमा व कढ़ाही का भोग लगाते स्थानीय लोग

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इंस्पेक्टर बलविंदर पाल ने थाना अध्यक्ष गढ़शंकर का कार्यभार संभाला

गढ़शंकर । एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर इकबाल सिंह का नारकोटिक्स सेल में स्थानांतरण होने के कारण उनके स्थान पर इंस्पेक्टर बलविंदर पाल को गढ़शंकर का एसएचओ नियुक्त किया गया है। इंस्पेक्टर बलविंदर पाल द्वारा गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

कोविड के फैलाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सावधानियों का पालन बनाया जाए यकीनी: अमित कुमार पांचाल

ए.डी.सी ने फेसबुक लाइव के दौरान जिला वासियों को किया संबोधित कहा, जिले में आज लिए गए 2754 सैंपल, कोरोना के 204 पाजीटिव मामले आए सामने, दो की हुई मौत जिले में अब तक...
article-image
पंजाब

आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत जिले में 6 फरवरी से रोजाना लगाए जाएंगे स्पैशल कैंप: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल

होशियारपुर, 05 फरवरी: मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से आम लोगों की समस्याओं का हल उनके डोर स्टैप के नजदीक जाकर करने के लिए अभियान ‘आप...
article-image
पंजाब

मैं फंस गई हूं……मस्कट में कदम रखते ही पंजाबी महिला के साथ जो हुआ, वह रोंटगे खड़े कर देगा

चंडीगढ़   : पंजाब के जालंधर की एक महिला ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के ओमान जाने का फैसला किया। महिला अमृतसर-मुंबई होकर ओमान के लिए रवाना हुई लेकिन मस्कट पहुंचते...
Translate »
error: Content is protected !!