जोहड़जी मेला के दौरान चंडी में लंगर सेवा कमेटी का गठन

by

पट्टा मेहलोग, 15 फरवरी (तारा) : आगामी 2 अप्रैल से लगने वाले बाबा जोहड़ी मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए चंडी में लंगर सेवा प्रदान करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि हर तीसरे साल लगने वाले 15 दिवसीय बाबा जोहड़ जी मेले में चंडी से होकर गुजरने वाली संगत के लिए इस वर्ष भी स्थानीय लोगों द्वारा लंगर सेवा लगाई जाएगी।

बैठक में चैत्र माह में होने वाले नवरात्रों और मई महीने में होने वाले माता चंडी देवी दो दिवसीय मेले के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई लंगर कमेटी के लिए सर्वसम्मति से
विनोद ठाकुर(सन्नी) को लंगर कमेटी का अध्यक्ष चंद्र मणि (सीटू) और चमन को उपाध्यक्ष, ललित मोहन कोषाध्यक्ष सचिन मेहता सचिव, लक्ष्मण ठाकुर,बलवंत सिंह, कृष्ण गोपाल शर्मा, गुलाब सिंह, और विनोद राघव को मुख्य सलाहकार चुना गया।
इस बैठक में रमेश ठाकुर, बलवंत ठाकुर, चंद्र मोहन शर्मा, हंस राज शर्मा, अनूप सोनी, राम चंद, अनूप सोनी, विनोद डोगरा, जय पाल, सतीश शर्मा, भीम सिंह, मनोज गुप्ता, हिमांशु, राजेंद्र कुमार, ब्रिज लाल, देवेंद्र डोगरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जालसाज महिलाएं दिनदहाड़े औरत का पैसों से भरा पर्स लेकर फरार

भास्कर न्यूज। गढ़शंकर। गढ़शकर शहर के नंगल चौक में एक किताबों की दुकान पर दो जालसाज महिलाएं एक औरत का पैसों से भरा पर्स लेकर फरार हो गईं। यह सारी घटना दुकान पर लगे...
हिमाचल प्रदेश

अंब पंचायत चुनावोंं के लिए सैक्टर अधिकारी नियुक्त

ऊना, 15 जनवरी – पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के दृष्टिगत निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अंब मनेश कुमार ने आदेश जारी करते हुए अंब उप-मण्डल के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए सैक्टर अधिकारियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

6 लाख रुपए की लागत से गांव बड़ला में बने आधुनिक जिम का उद्घाटन

सरकार नौजवानों के स्वास्थ्य और खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है:–डॉ. ईशांक कुमार होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. ईशांक कुमार ने गांव बडला में नव-निर्मित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आस्था के प्रमुख केंद्र श्री हरिमंदिर साहिब में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर कातिलाना हमले का प्रयास निंदनीय : खन्ना

 आम आदमी पार्टी सरकार के राज में हो रही बड़ी साजिशें, पंजाब सरकार की नाकामी – खन्ना होहियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की श्रद्धालुओं की...
Translate »
error: Content is protected !!