जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयघोषों से गूजां ऊना – ऊना नगर के संस्थापक बाबा साहिब सिंह को श्रद्धा सुमन भेंट : श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया व पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन का किया आयोजन

by

ऊना :  ऊना नगर के संथापक व गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा साहिब सिंह बेदी के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को उनके वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी व साध संगत द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया व पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।  भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन में शिरकत कर ऊना नगर के संस्थापक बाबा साहिब सिंह को श्रद्धा सुमन भेंट किए। इस अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी को सुंदर रूप में फूलों से सजाया गया था और संगत साथ में शब्द कीर्तन करती हुए चल रही थी। नगर कीर्तन में गतका जत्था द्वारा पुरातन युद्ध के तौर-तरीकों का सुंदर रूप में प्रदर्शन किया गया।

                        नगर कीर्तन को लेकर संगत में भारी उत्साह देखने को मिला। बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे लगाती संगत द्वारा नगर की परिक्रमा की गई। नगर कीर्तन किला बाबा साहिब सिंह बेदी से प्रारंभ होकर रेड लाइट चौक पुराना बस स्टैंड, आईएसबीटी, रोटरी चौक में बाजार होता हुआ वापस किला बाबा साहिब सिंह बेदी में संपन्न हुआ। किला बेदी साहिब में पुष्प वर्षा से नगर कीर्तन का स्वागत किया गया व पांच प्यारों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। नगर कीर्तन के दौरान विभिन्न स्थानों पर लंगरों का आयोजन किया गया व प्रशाद बांटे गए।

                                    नगर कीर्तन का महत्व बताते हुए बाबा सरबजोत सिंह बेदी ने बताया कि नगर के संस्थापक बाबा साहिब जब भी नगर को छोड़ कर लंबे समय के लिए जाते थे तो सुरक्षा कवच के रूप में नगर की परिकर्मा करते थे। उसी याद को ताजा करने के लिए नगर कीर्तन के रूप में परिक्रमा की जाती है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से अब तक नगर को बचाए रखा है और आगे भी बाबा जी की कृपा बनी रहे। इसके लिए हम सबको अरदास करनी चाहिए। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष व गुरु नानक देव के वंशज बाबा अमरजोत सिंह बेदी द्वारा नगर कीर्तन के बाद किसी प्रकार की गंदगी न फैले। इसके लिए विशेष टीम का गठन किया गया और साथ साथ ही सफाई की जाती रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सावन में CM सुक्खू ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, हिमाचलवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

वाराणसी: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पवित्र सावन माह के अवसर पर वाराणसी पहुंचकर बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ के चरणों में शीश नवाकर...
हिमाचल प्रदेश

सोलन ज़िला के शिक्षण संस्थानों में 24 अगस्त को रहेगा अवकाश

सोलन : ज़िला दण्डाधिकारी एवं ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने भारतीय मौसम विभाग द्वारा सोलन ज़िला में भारी वर्षा के आॅरेंज अलर्ट के दृष्टिगत शिक्षण संस्थानों के छात्रों एवं कर्मियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

39,485.017 बल्क लीटर शराब व मादक पेय ऊला जिले में 6 महीने में जब्त : नकली शराब की बिक्री और अवैध तस्करी रोकने को संगठित रणनीति के साथ संयुक्त कार्यवाही करें एजेंसियां – DC जतिन लाल

आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर जिला-स्तरीय समन्वय समिति की बैठक रोहित भदसाली। ऊना, 5 नवंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में नकली शराब की बिक्री और मादक पदार्थों...
हिमाचल प्रदेश

स्कूल में शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी का ग्रामीणों ने किया विरोध, भवन निर्माण की उठाई मांग

पट्टा मेहलोग, 8 जून (तारा) :;शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय शेरला में सोमवार को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन अध्यक्ष पूजा देवी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!