मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओर चलने वाले वाहनों का मार्ग डाईवर्ट-सुमित खिमटा

by
नाहन 28 मार्च। जिला दंडाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने नाहन के जीएसटी भवन से डा. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से जीएसटी भवन मार्ग पर चलने वाले सभी प्रकार के वाहनों के रूट को 30 मार्च और 31 मार्च 2024 तक डाईवर्ट करने के आदेश जारी किये हैं।
जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार जीएसटी भवन के सामने स्थापित बैचिंग प्लांट की डिस्मेंटलिंग और लोडिंग के दृष्टिगत इस मार्ग पर वाहनों के परिचालन को डाईवर्ट किया गया है।
जारी आदेशों के अनुसार अब 30 मार्च और 31 मार्च 2024 को दो दिन के लिए जीएसटी भवन से मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओर तथा मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से जीएसटी भवन की ओर चलने वाले सभी वाहनों के मार्ग को डाईर्वट करते हुए वाया गुन्नुघाट, अग्रसैन चौक, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होते हुए दोनों तरफ चलाने के निर्देश किये गये हैं।
जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी इन आदेशों में कहा गया है कि आदेशों की उल्लंघना करने वालों पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जायेगी। यह आदेश 30 मार्च से 31 मार्च 2024 तक प्रभावी रहेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा के लिए भद्रवाह से निकला 100 श्रद्धालुओं का जत्था भरमौर पहुंचा

माता भरमाणी के दर्शन के बाद जन्माष्टमी पर पवित्र डलझील में लगाएंगे आस्था की डुबकी, वर्षों पुरानी परंपरा का किया निर्वहन एएम नाथ।  भरमौर। जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह और डोडा से मणिमहेश यात्रा पर निकले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आकर्षक एवं भव्य रूप में आयोजित होगा जयसिंहपुर दशहरा उत्सव : यादविंद्र गोमा

10 से 12 अक्तूबर तक चौगान मैदान में आयोजित होगा राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव एएम नाथ। जयसिंहपुर, 21 अगस्त : आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा विधि मंत्री यादविंद्र गोमा ने राज्य स्तरीय दशहरा...
article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस में मचा भूचाल : जालंधर कैंट के MLA परगट सिंह व पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों ने उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

आप की जीत पर कांग्रेस में कलह तेज एएम नाथ। जालंधर लुधियाना उप चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में भूचाल आ गया है। चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चितकारा यूनिवर्सिटी हिंसा मामले में दो पूर्व छात्र गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाकर छात्रों को भड़काने का आरोप, FIR में नामजद 10 अन्य की तलाश जारी राजपुरा, 2 अक्टूबर। चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्र हिंसा और हंगामे के मामले में पंजाब पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!