ज्वालाजी मंदिर में उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने नवाया शीश ,राज्य के प्रमुख मंदिरों को ई-कनेक्टिविटी सुविधा से जोड़ा जाएगाः अग्निहोत्री

by
ज्वालामुखी, 27 जुलाई। राज्य के शक्तिपीठ हर वर्ष लाखों श्रद्वालुओं को आकर्षित करते हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रमुख मंदिरों को ई-कनेक्ट करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है जिससे भक्तों को घर बैठे ही दर्शन की सुविधा सुनिश्चित होगी। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को ज्वालामुखी मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत दी।
उन्होेंने कहा कि सरकार ने राज्य के मंदिरों, शक्तिपीठों में हवन, भंडारा और जागरण समारोहों के लिए आनलाइन बुकिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए एक पायलट योजना आरंभ की है। इस डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से श्रद्वालु मंदिर के पुजारियों से भी जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों के अनुभवों को और सुखद बनाने के लिए सरकार प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण तथा बुनियादी ढांचे के विकास पर भी कार्य कर रही है। श्रद्वालुओं को मंदिरों में विश्राम के लिए भी बेहतर सुविधाओं पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के तीर्थ स्थान पर्यटन का केंद्र बिंदु है तथा इसी दृष्टि से मंदिरों को विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है ताकि तीर्थाटन के साथ साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकें।
उन्होंने कहा कि ज्वालाजी मंदिर हिमाचल का एक प्रमुख शक्तिपीठ है तथा इसे सुनियोजित तरीके से विकसित किया जाएगा ताकि श्रद्वालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आए। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कला तथा लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए भी सरकार कारगर कदम उठा रही है इस बाबत हिमाचल की विभिन्न कलाओं को देश भर में पहचान दिलाने के लिए सार्थक पहल की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एक बार फिर से गौरव बने जिला चंबा के जितेन्द्र पंकज शर्मा और रितिका ठाकुर

5 साल के इंतजार के बाद इस वर्ष के गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हिमाचल प्रदेश की झांकी में आएंगे नज़र एएम नाथ। चंबा : जिला चंबा और हिमाचल प्रदेश की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संपत्ति होगी जब्त : अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर शाही महात्मा पर पुलिस ने शिकंजा कसना कर दिया शुरू

एएम नाथ। शिमला : जिला शिमला में चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चला रहे अंतरराज्यीय तस्कर शाही महात्मा पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चिट्टा तस्करी के साथ उसके खिलाफ वित्तीय जांच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा राहत कोष-2023 के लिए उदारतापूर्वक अंशदान : मुख्यमंत्री को चेक भेंट किए

हमीरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज विभिन्न संगठनों और दानी सज्जनों ने आपदा राहत कोष-2023 के लिए उदारतापूर्वक अंशदान किया। मुख्यमंत्री को सेरा के विश्राम गृह में उनके पैतृक गांव भवड़ां तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा बैंक की पदोन्नतियों पर सवाल: NABARD से आरसीएस और प्रबंधन की जांच की मांग

विवादित DPC और लंबित एफआईआर के बीच पदोन्नति का आरोप, JCCB प्रबंधन घेरे में जोगिंद्रा बैंक में भ्रष्टाचार और संरक्षणवाद के आरोप, एमडी पंकज सूद की भूमिका पर भी उठे सवाल एएम नाथ। शिमला/सोलन...
Translate »
error: Content is protected !!