ज्वालाजी में यात्रियों से भरी बस पर लैंडस्लाइड :3 मंजिला मकान ढहा, 2 गाड़ियों पर गिरी चट्टानें,

by

एएम नाथ। कांगड़ा  : ज्वालामुखी के बालू ग्लोआ फोरलेन पर आज शाम साढ़े तीन बजे पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया। इसकी चपेट में सवारियों से भरी प्राइवेट बस आ गई। कांगड़ा से हमीरपुर जा रही 28 यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित बताए जा रहे है। चंडीगढ़-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर भी शाम पांच बजे हरियाणा की दो गाड़ियों पर बड़ी बड़ी चट्टानें गिर गई। इससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। अच्छी बात यह है कि दोनों गाड़ियों में सवार छह लोग सुरक्षित है। मनाली में शाम 6 बजे भारी बारिश शुरू हुई। इसके बाद ब्यास नदी उफान पर आ गई।

मौसम विभाग ने आज रात के लिए चंबा, कांगड़ा और मंडी जिला में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए मंडी व कांगड़ा जिला और कुल्ल के कुल्लू, बंजार और मनाली सब डिवीजन के स्कूलों में कल यानी 26 अगस्त की छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं लाहौल स्पीति के शिंकुला दर्रा में आधा फीट ताजा बर्फबारी हुई। यह इस सीजन का पहला हिमपात है। धर्मशाला से सटे सुधेड़ क्षेत्र में बीती शाम को पहाड़ी पर बना 3 मंजिला मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया। कांगड़ा के इंदौरा में कई घर और किसानों की जमीन जलमग्न हो गई। यहां गाड़ियां पानी में तैरने लगी।

चंबा जिला के भरमौर की सैहली पंचायत में आज सुबह पहाड़ी से भारी लैंडस्लाइड हो गया। इससे एक घर को नुकसान पहुंचा है। शिमला के ISBT के समीप पांजड़ी में एक बहुमंजिला मकान के आगे लगी सुरक्षा दीवार गिर गई। इससे मकान को खतरा पैदा हो गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

10 अगस्त को होंगे विद्युत परिषद सेवानिवृत्त कल्याण संघ अर्की के चुनाव: लंबित एरियर के एकमुश्त भुगतान की उठी मांग

योगेश चौहान : अर्की – हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद सेवानिवृत्त कल्याण संघ अर्की इकाई की बैठक होटल हरिशरणम में प्रधान हेमेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न संगठनात्मक एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव बीतते ही प्यारी बहना सम्मान निधि में लोगों से रिकवरी की पैंतरेबाज़ी कर रही सरकार : जयराम ठाकुर

सुक्खू सरकार ने मातृशक्ति से लेकर किसानों, युवाओं, बागवानों के साथ वादा करके धोखा दिया एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि चुनाव ख़त्म होते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस नेताओं की कटी जेबें : हमीरपुर में कांग्रेस प्रचार कमेटी की जनसभा दौरान, एक नेता का 60,000 रुपये का मोबाइल चोरी

रिष्ठ नेता का महंगा मोबाइल चोरी हमीरपुर : कांग्रेस प्रचार कमेटी के चेयरमैन एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य सुखविंद्र सिंह सुक्खू की वीरवार को गांधी चौक हमीरपुर पर आयोजित जनसभा में 7 पदाधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

143 नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को मिला प्रशिक्षण, DC जतिन लाल बोले—गांवों के विकास को दें नई गति

ऊना में पंचायत विकास का रोडमैप तैयार, 143 नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को मिला प्रशिक्षण रोहित जसवाल।  ऊना, 8 सितंबर: जिले में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज व्यवस्था, विकास योजनाओं और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...
Translate »
error: Content is protected !!