ज्वालामुखी मंदिर लिल्ली, भनोता में लगा विशाल भण्डारा : हजारों भक्तों ने मंदिर में टेका माथा, भंडारे में किया प्रसाद ग्रहण

by
एएम नाथ। चम्बा :  ज्वालामुखी मंदिर लिल्ली, भनोता में रविवार को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों भक्तों ने मंदिर में माथा टेककर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कमेटी के प्रधान भब्बू मिंया और सचिव पवन कुमार उर्फ़ पप्पी ने बताया कि हर वर्ष इस मंदिर में समिति और समस्त गाँववासियों के सहयोग से नवरात्रे में जागरण व भंडारे का आयोजन किया जाता है।
परन्तु किसी कारणवश इस वर्ष यह आयोजन नवरात्री मे नहीं हो सका था। जिसके चलते समिति के सदस्यों की सहमति से इस वर्ष रविवार को विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया। समिति के सदस्य मनजीत ठाकुर, कमल मिंया, राकेश मिंया और जयशंकर शर्मा ने बताया कि यह मंदिर कई लोगों की कुलदेवी एवं आस्था का केंद्र रहा है। यहाँ आने वाले भक्तों द्वारा सच्चे मन से मांगी गई मन्नत को माँ ज्वालामुखी पूरी करती है। जिसके परिणामस्वरूप भक्त अपनी इच्छानुसार माँ के भवन निर्माण और भंडारे में दान पुण्य करते हैं। कैलास चंद डोगरा ने बताया कि हर वर्ष मंदिर में शांति हवन के बाद ही भंडारे में प्रसाद वितरित किया जाता है। आस पास के गाँव के श्रद्धालू समय समय पर इस मंदिर में मुंडन संस्कार और भंडारे का आयोजन करते रहते हैं। जिससे सारा गांव भक्तिमय रहता है। मंदिर के पुजारी सुभाष ने बताया कि यह मंदिर आस्था का केंद्र है और सभी प्रबुद्ध सज्जन मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु समय-समय पर उचित सुझाव देते रहते हैं, जिससे मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक प्रचलित हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल अधिकारों और सोशल मीडिया को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक …सोशल मीडिया के इस्तेमाल में बरतें सावधानी : कपिल

एएम नाथ। सलूणी : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की ओर से बुधवार को सलूणी उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अथेड़ और राजकीय उच्च विद्यालय करवाल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्युत उपमंडल चंबा के तहत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में 22 मई को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति : सहायक अभियंता तेजू राम

एएम नाथ। चम्बा ; सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल-1 तेजू राम ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 मई (शुक्रवार) को वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता (संरक्षण एवं परीक्षण) के दिशा निर्देशनुसार विद्युत उपमंडल नंबर-1 और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्रों के साथ न हो अन्याय इसलिए निष्पक्ष जांच है ज़रूरी : अरनी विश्वविद्यालय के चांसलर के साथ हुई घटना  समेत अन्य मामलों की जाँच करवाए सरकार : जयराम ठाकुर

जो ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है वह शर्मनाक, यूनिवर्सिटी को नियम क़ानून से चलवाए सरकार पूरे मामले में जल्द से जल्द हो उचित कार्रवाई एएम नाथ। शिमला :  अरनी विश्वविद्यालय के चांसलर के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!