विद्युत उपमंडल चंबा के तहत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में 22 मई को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति : सहायक अभियंता तेजू राम

by

एएम नाथ। चम्बा ; सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल-1 तेजू राम ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 मई (शुक्रवार) को वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता (संरक्षण एवं परीक्षण) के दिशा निर्देशनुसार विद्युत उपमंडल नंबर-1 और विद्युत उपमंडल चंबा नंबर-2 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न 11 केवी फीडरों में रखरखाव और मुरम्मत कार्य को लेकर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि विद्युत उपमंडल चम्बा नंबर-1 के सिटी-I फीडर के अंतर्गत आने वाले सुलतानपुर, ओबड़ी, माई का बाग, सरोडी, जोत की कोठी, रुफला, घागनी, चंबी, इंडस्ट्रियल एरिया, बालू, तड़ोली, परेल, कार्यालय लोक निर्माण विभाग, शीतला पुल, एचआरटीसी वर्कशॉप, लोअर व अपर जुलाखड़ी, भरमौर चौक, मुगला व हरदासपुरा में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि सिटी-II फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में हटनाला, शॉपिंग परिसर, बनगोटू, चमिशनी, अपर कसाकड़ा, सर्किट हाउस, कोर्ट परिसर, उपायुक्त कार्यालय, आईटीआई चंबा व गांव बन्नू में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी तरह पक्काटाला फीडर के तहत पक्काटाला, सिविल हॉस्पिटल, जनसाली, रामगढ़, कश्मीरी व चरपट मोहल्ला के साथ लगते क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि राजेरा फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में मुगला, करियां, भरियां कोठी, ज़िल्लो, राजेरा, बैली, भगियार, घणोता, गुड्डा, संगेड़ व ककला में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता ने बताया कि राजनोंन फीडर के तहत सुराड़ा, चौंतरा, टीवी वार्ड, धडॉग, हरदासपुरा व कालोनी के साथ लगते क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी तरह खजियार फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में मंगला, साच, खजियार, गेट, बासौदन, तलाई, टापून, सरोडी व राठियार के साथ लगते क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि सरोल फीडर के तहत सरोल, घोलटी, भद्रम, सिदपुरा, नखली, राजपुरा, मेडिकल कॉलेज, तड़ोली के साथ लगते क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
कियाणी फीडर के तहत फोलगत, नानू, भगरोता, अपर घोलटी, फाट, रोड़ी व कालोता आदि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि 33 केवी मरेडी फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सिल्लाग्राट, लंजी, बारोर, साहू, पलयूर, उटीप व जमुहार व साथ लगते क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि 33 व 11 केवी फीडरों से चलने वाले सभी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अथवा कार्य की समाप्ति तक बाधित रहेगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है। मरम्मत कार्य मौसम की अनुकूल परिस्थितियों पर निर्भर रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य सचिव ने दिया न्यायालयीन मामलों के प्रबंधन में सुधार हेतु कानूनी समाधान खोजने पर बल

एएम नाथ। शिमला : मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग में न्यायालयीन मामलों के प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए कानूनी समाधान खोजने की जरूरत पर बल दिया है। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने निर्माणधीन नेशनल करियर सर्विस सेंटर का किया निरीक्षण

ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज चंद्रलोक कॉलोनी में दिव्यांगों के लिए बनाए जा रहे नेशनल करियर सर्विस सेंटर के भवन का निरीक्षण किया। ऊना शहर की चंद्रलोक कॉलोनी में 3.8 एकड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहिद अफरीदी काबू, 109 ग्राम चरस सहित

चंबा। चंबा पुलिस ने 109 ग्राम चरस सहित एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान टिक्करी अंतराल निवासी शाहिद अफरीदी के रूप मे हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस की...
हिमाचल प्रदेश

किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी जल्द करवाएं अपना आधार सत्यापन

ऊना :13 जुलाई: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत किसानों का ई-केवाईसी सत्यापन करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि योजना के...
Translate »
error: Content is protected !!