ज्वालामुखी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आवासीय भवन का लोकार्पण : ग्रामीण स्वास्थ्य संस्थानों में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: संजय रत्न

by

ज्वालामुखी/ तलवाड़ा(राकेश शर्मा)
विधायक संजय रत्न ने कहा कि प्रदेश सरकार धरातल पर स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत कर सभी के लिए बेहतर और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कर रही है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य मुख्यमंत्री द्वारा अपने पहले बजट में की गई घोषणा के अनुरूप प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से ‘आदर्श स्वास्थ्य संस्थान’ स्थापित करना है।
वीरवार को 74 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालामुखी के आवासीय भवन का लोकार्पण करने तथा 73.27 लाख की लागत से निर्मित होने वाली संपर्क सड़क डंडे दा पीपल से मुख्य सड़क अंब पठियार सिधोड़ापट्टन तक ( वाया स्वतंत्रता सैनानी दीनानाथ के घर तक ) का भूमिपूजन तथा 73.27 लाख से निर्मित होने वाली संपर्क सड़क अंब पठियार सिधोड़ापट्टन से गुग्गा चैक वाया गुज्जर बस्ती का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, सड़क तथा शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग को चरणबद्ध तरीके से ग्रामीण स्वास्थ्य संस्थानों का मजबूत ढांचा विकसित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात करने और अत्याधुनिक उपकरणों को अपग्रेड करने की योजना बनाई गई है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत करने के साथ-साथ, राज्य भर के मुख्य अस्पतालों और चिकित्सा महाविद्यालयों में उन्नत तकनीक का समावेश किया जाएगा। विशेषज्ञ डॉक्टरों की बढ़ोतरी से मरीजों को उपचार के लिए पहले की अपेक्षा कम प्रतीक्षा करनी होगी।
इस अवसर पर तहसीलदार ज्वालाजी मनोहर लाल शर्मा , अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अरुण वशिष्ठ, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अनीश ठाकुर, आरएम देहरा कुशल कुमार , एडवोकेट सर्वेश रत्न सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हर वर्ग को ठगने के अलावा इस सरकार ने कोई काम नहीं किया, नौकरी देने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस कोर्ट में भर्तियां रद्द करने की अपील कर रहे – एक साल के कार्यकाल में सरकार के पास बताने के लिए कुछ नहीं : जयराम ठाकुर

राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार के काम निराशाजनक,  घोषणा पत्र को सुक्खू सरकार ने एक बार उठाकर नहीं देखा एएम नाथ। शिमला :   जयराम ठाकुर ने कहा कि एक साल के कार्यकाल में सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत नाहन में शिकायत कॉल सेंटर स्थापित -सुमित खिमटा

नाहन, 20 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के संचालनार्थ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कार्यालय नाहन के कानून अधिकारी कक्ष में शिकायत कॉल सेंटर स्थापित किया...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सुखना लेक में हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की गेट मीटिंग आयोजित, 4 जुलाई की जनरल कॉन्फ्रेंस में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 24 जून । हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन द्वारा आज सुखना लेक में एक गेट मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, मांगों और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा पर जा रहे 14 सदस्यीय श्रद्धालुओं के दल पर लैंडस्लाइड : महिलाओं सहित 5 घायल

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा). हिमाचल प्रदेश के चंबा में मणिमहेश यात्रा पर जा रहे 14 श्रद्धालुओं का दल भूस्खलन की चपेट में आ गया।  इस दौरान पांच श्रद्धालु घायल हो गए। जिनमें से एक...
Translate »
error: Content is protected !!