चंडीगढ़ सुखना लेक में हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की गेट मीटिंग आयोजित, 4 जुलाई की जनरल कॉन्फ्रेंस में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान

by

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 24 जून । हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन द्वारा आज सुखना लेक में एक गेट मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, मांगों और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कर्मचारियों से अपील की गई कि वे आगामी 4 जुलाई 2026 (शनिवार) को हॉर्टिकल्चर कार्यालय, सेक्टर-23 सी, चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली यूनियन की जनरल कॉन्फ्रेंस में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
बैठक को संबोधित करते हुए ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजा राम एवं कन्वीनर सुरमुख सिंह ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन प्रत्येक माह की 7 तारीख तक अनिवार्य रूप से जारी किया जाना चाहिए। उन्होंने विभाग में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम की तर्ज पर चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा भी कर्मचारियों के लिए सुरक्षित एवं स्थायी रोजगार नीति लागू करने की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों को कार्य के दौरान जहरीली वनस्पतियों, मिट्टी तथा अन्य हानिकारक परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कर्मचारियों की सुरक्षा एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए उन्हें शीघ्र साबुन और सरसों का तेल उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
यूनियन के महासचिव कमल कुमार एवं ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कैशियर कुलदीप सिंह ने अपने संबोधन में चंडीगढ़ प्रशासन से आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सुरक्षित नीति बनाने, हॉर्टिकल्चर विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के टेंडर समय पर जारी करने तथा उनकी सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष निर्धारित करने की मांग की। उन्होंने विभाग में लंबे समय से खाली पड़े हेड माली के पदों को भी शीघ्र भरने की आवश्यकता पर बल दिया
बैठक में यूनियन के प्रधान छाँगा सिंह सहित माम राज, रंजीत सिंह, राजा राम, सुरमुख सिंह, कुलदीप सिंह, कमल कुमार, पुरुषोत्तम, रूपेश, अल्ला दीन, हरविंदर सिंह और बृजेश सहित अन्य साथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने कर्मचारियों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने तथा 4 जुलाई की जनरल कॉन्फ्रेंस में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर उसे सफल बनाने का आह्वान किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

100 ग्राम हेरोइन ,चोरी की गाड़ी, जुए के दांव पर लगी राशि 5200 रूपए सहित 6 गिरफ्तार

माहिलपुर : महिलपुर पुलिस ने दो बिभिन्न मामलों में 100 ग्राम हेरोइन, चोरी की फोर्ड फिसता कार व जुए के दांव पर लगाए 5200 रूपए सहित 6 युवकों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया...
पंजाब

विवेक व साहिल ने आईलेट्स में प्राप्त किए 8.5 बैंड : प्री- रिक्रूट्समैंट ट्रेनिंग कैडर 9 मई से

होशियारपुर : जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल परमिंदर सिंह बाजवा(रिटायर्ड ) ने बताया कि जिला रक्षा सेवाएं कल्याण कार्यालय होशियारपुर मेें चल रहे आईलेट्स सैंटरके विद्यार्थियों विवेक बांसल व साहिल ने 8.5...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनसीसी 9 एचपी बटालियन डलहौजी में ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह का गरिमामय दौरा

सैन्य अनुशासन व उत्कृष्ट प्रशिक्षण पर दिया जोर एएम नाथ। चंबा :  एनसीसी 9 एचपी बटालियन, डलहौजी में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह ने यूनिट का औपचारिक दौरा एवं निरीक्षण किया। इस अवसर पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

650 करोड़ का महा-घोटाला ! …जानें कौन है वो शातिर ‘ठेकेदार’, जिसने रेखा गुप्ता सरकार की नाक के नीचे काट दिया तगड़ा कूपन

नई दिल्ली :  देश की राजधानी दिल्ली के सियासी और प्रशासनिक गलियारों में इस समय एक बहुत बड़े मेडिकल घोटाले (Medical Scam) को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग और सरकारी खरीद...
Translate »
error: Content is protected !!