प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की कार्यशैली पर सवाल : सुखजिंदर रंधावा ने उठाए

by

चंडीगढ़  :  पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरूनी असंतोष अब स्पष्ट रूप से सामने आ रहा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

एक निजी मीडिया चैनल को दिए गए इंटरव्यू में रंधावा ने संगठन में संवाद और सामूहिक नेतृत्व की आवश्यकता पर जोर दिया।

‘राजा वड़िंग छोटे भाई जैसे, लेकिन कई बार अपमानित महसूस हुआ :  सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि वह राजा वड़िंग को अपना छोटा भाई मानते हैं, लेकिन कई बार सार्वजनिक मंचों पर की गई टिप्पणियों से उन्हें अपमानित महसूस हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि जब वड़िंग प्रदेश अध्यक्ष बने, तो उन्होंने उन्हें बधाई दी थी, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया।

कांग्रेस में मतभेद हैं, विभाजन नहीं :  सांसद रंधावा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस में कोई विभाजन नहीं है, बल्कि केवल वैचारिक मतभेद हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए नेताओं को व्यक्तिगत अहंकार छोड़कर एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने उदाहरण दिया कि पार्टी हित के लिए उन्होंने अपनी पुरानी दुश्मनी भुलाकर वरिष्ठ नेता राणा गुरजीत सिंह के घर गए थे।

बाजवा प्रकरण पर भी जताई नाराजगी : कादियां में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के साथ हुई पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए रंधावा ने कहा कि यदि स्थानीय सांसद और विधायक भी आंदोलन में शामिल होते तो हालात अलग हो सकते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें इस पूरे कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया।

भाइयों का बिखरना सबसे बड़ी बदकिस्मती :  प्रताप सिंह बाजवा के भाई फतेह जंग बाजवा के भाजपा में शामिल होने पर रंधावा ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि गंदी राजनीति ने भाइयों को अलग कर दिया। रंधावा ने भावुक होते हुए कहा, ‘मैं आज भी फतेह से कहता हूं कि आज अगर तेरे भाई की पगड़ी को हाथ पड़ा है, तो तुझे BJP में छिपे गुंडों के साथ नहीं, अपने भाई के साथ खड़ा होना चाहिए था।

गधे के सिर पर सींग आ सकते हैं, पंजाब में भाजपा नहीं
पंजाब में भाजपा की संभावनाओं पर टिप्पणी करते हुए रंधावा ने कहा कि राज्य की जनता अभी भी कांग्रेस और क्षेत्रीय मुद्दों को प्राथमिकता देती है। पंजाब में भाजपा की सरकार बनने के दावों पर रंधावा ने हंसते हुए कहा, ‘जैसे गधे के सिर पर सींग नहीं आ सकते, वैसे ही पंजाब में भाजपा कभी नहीं आ सकती।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

15 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का बच्चा : रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

होशियारपुर  :  गांव चक्क सामना में आज दोपहर में खेलते समय एक तीन साल का बच्चा बोरबेल के गड्ढे में गिर गया।  गहरे गड्ढे में गिरे बच्चे को निकलने के NDRF की टीम जुटी...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में करवाए विद्यार्थियों के कबड्डी मुकाबले में सिद्धार्थ चौधरी बेस्ट रेडर तथा विनय कुमार को बेस्ट जाफी

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में कालेज में इंटर क्लास कबड्डी मुकाबले करवाए गए। शुरुआत में विद्यार्थियों द्वारा शब्द गायन प्रस्तुत किया गया। कबड्डी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ठगी से बचना है तो आपके के लिए यह खबर जरुरी.. हिमाचल में साइबर ठगी के इस साल 5500 से अधिक केस.. साइबर ठगी का कर्म निरंतर जारी

एएम नाथ। शिमला : ऑनलाइन फ्रॉड यानी साइबर ठगी के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं. हिमाचल प्रदेश में इस साल मात्र साढ़े तीन महीनों में ही पुलिस के पास 5500 से अधिक साइबर...
article-image
पंजाब

रेड रिबन क्लब की इंचार्ज डॉ. अरविंदर कौर और छात्रा आरती कुमारी सम्मानित

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के रेड रिबन क्लब की इंचार्ज डॉ. अरविंदर कौर और कॉलेज की छात्रा आरती कुमारी को पंजाब सरकार, पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी और युवा सेवाएं...
Translate »
error: Content is protected !!