*ज्वालामुखी में हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वां स्थापना दिवस*- देश की रक्षा में डोगरा रेजिमेंट का योगदान अमूल्य: शांडिल*

by
राकेश शर्मा  : ज्वालामुखी/ तलवाड़ा , 02 फरवरी। स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि 8वीं डोगरा रेजिमेंट ने देश की रक्षा में अतुलनीय योगदान दिया है।
May be an image of 6 people, dais and text that says "ሰና" रविवार को ज्वालामुखी में 8वीं बटालियन डोगरा रेजिमेंट के 77वां स्थापना दिवस पर वतौर मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि यह बटालियन 1 फरवरी 1948 में बनाई गई थी और इसने हर लड़ाई 1962 , 1965 , 1971 और कारगिल युद्ध में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि इसी बटालियन के बिलासपुर के भंडारी राम को विक्टोरिया क्रास से भी नवाजा गया है इसके चलते ही इस बटालियन को विक्टोरिया क्रॉस बटालियन के नाम से भी जाना जाता है ।
उन्होंने कहा कि इस बटालियन की नियुक्ति जहां भी हुए इसने अपना अद्वितीय पराक्रम दिखाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के साथ साथ वीरभूमि भी है। प्रदेश के वीर जवान अपने अदम्य साहस, पराक्रम एवं बलिदान के लिए जाने जाते हैं।
May be an image of 5 people and text
उन्होंने कहा कि प्रदेश का पहला परमवीर चक्र राज्य के वीर सपूत मेजर सोमनाथ ने हासिल किया था, कैप्टन विक्रम बतरा, कर्नल डीएस थापा व मेजर संजय सिंह ने अद्भूत पराक्रम दिखाकर परमवीर चक्र की श्रेणी में नाम दर्ज किया। हमारी सेनाओं और वीर सैनिकों का सम्मान करते हुए प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में कुल 620 शौर्य पुरस्कार विजेताओं को एक करोड़ 87 लाख 13 हजार 448 रूपये की राशि आवंटित की गई है। उन्होंने कहा कि हमारे बलिदानी वीरों के सम्मान में धर्मशाला में युद्ध स्मारक बनाया गया है। इसके साथ ही हमारी सशक्त सेनाओं और उनकी शौर्य गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यहां युद्ध संग्रहालय का निर्माण भी प्रगति पर है। उन्होंने आए हुए पूर्व सैनिकों का समारोह में आने पर धन्यवाद किया और अपनी ऐच्छिक निधि से इस समारोह के लिए 31 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर उनके साथ आए कर्नल ( रिटायर्ड)शोभा सिंह जो इस बटालियन का प्रतिनिधित्व 1994 से 1997 तक किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत की इकलौती ट्रेन : जिसमें हर पैसेंजर करता है मुफ्त यात्रा!

नंगल / भाखड़ा : भारत में एक ऐसी ट्रेन भी है जो मुफ़्त में यात्रा कराती है । यह बात बिलकुल सच है। यह पंजाब के नंगल और हिमाचल प्रदेश के भाखड़ा के बीच...
हिमाचल प्रदेश

कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड टेस्ट जरूरी: डीसी

ऊना : वैश्विक महामारी कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए उतराखंड राज्य में आयोजित हो रहे कुंभ मेले के संबंध में भारत सरकार द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया यानि एसओपी जारी की गई है। यह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नाबालिग छात्रा को शराब पिलाकर दो युवकों ने सामूहिक किया दुष्कर्म : छात्रा को हरोली क्षेत्र के पास छोड़कर फरार

एएम नाथ । ऊना। बसोली गांव के तहत धार्मिकस्थल में 16 वर्ष की नाबालिग छात्रा को शराब पिलाकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और आरोपी छात्रा को हरोली क्षेत्र के पास छोड़कर चले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का उद्देश्य चयनित गावों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है – उपायुक्त

आदर्श ग्राम योजना के तहत पूर्ण किए गए कार्यों को आॅनलाईन पाॅर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। ऊना, 27 मार्च – प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिला में कुल 23 गांव चयनित किए...
Translate »
error: Content is protected !!