स्कूल टीचर और स्‍टूडेंट के लिए नया फरमान : रील्स व वीडियो बनाने पर हिमाचल में स्कूलों में लगा बैन

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में स्कूलों में अब शिक्षक और विद्यार्थी वीडियो रील्स नहीं बना सकेंगे। शिक्षा विभाग में शिक्षण संस्थानों खासकर स्कूलों में विद्यार्थियों द्वारा वीडियो रील्स बनाने पर रोक लगा दी है ताकि विद्यार्थी इस तरह के कामों के बजाय पढ़ाई और खेलकूद सहित अन्य सकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान लगा सके।
हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशक का यह निर्णय उस बढ़ती समस्या के समाधान के रूप में सामने आया है, जब कुछ शिक्षक और कर्मचारी स्कूल के समय में छात्रों का ध्यान शैक्षिक गतिविधियों से हटा कर सोशल मीडिया के जरिए समय बर्बाद कर रहे थे।  शिक्षा निदेशक के आदेश में कहा गया है कि यह गतिविधियां न केवल विद्यार्थियों को शैक्षिक लक्ष्यों से भटकाती हैं, बल्कि उनके मानसिक विकास पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। ऐसे में स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस पर कड़ी निगरानी रखें और सुनिश्चित करें कि छात्र अपनी ऊर्जा को शैक्षिक, खेलकूद और सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में लगाएं।
हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशक डॉ अमरजीत के. शर्मा ने इस मामले में स्कूलों के प्रमुखों से व्यक्तिगत ध्यान देने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि यह कदम छात्रों को एक सकारात्मक और विकासात्मक दिशा में मार्गदर्शन करने के लिए उठाया गया है ताकि वे न केवल अच्छे छात्र बनें, बल्कि अच्छे नागरिक भी बन सकें।
इस फैसले का उद्देश्य छात्रों को स्वस्थ और उद्देश्यपूर्ण गतिविधियों में संलग्न करना है, जिससे उनका समग्र विकास हो सके और भविष्य में वे अपने राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचली स्टार कलाकार अनुज शर्मा और वॉयस ऑफ पंजाब गौरव कौंडल भी बांधेंगे समां : मुकेश अग्निहोत्री करेंगे एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप का समापन

हमीरपुर 04 नवंबर। नादौन में आयोजित की जा रही तीन दिवसीय एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो जाएगी। उपमुख्यमंत्री (जलशक्ति, परिवहन, सहकारिता, भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग) मुकेश अग्निहोत्री दोपहर बाद 2 बजे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टरों द्वारा भरमौर से करियां पहुंचे 524 श्रद्धालु

हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयासों से भरमौर में फंसे श्रद्धालुओं को मिली निशुल्क हवाई सेवा 29 सितंबर से अब तक लगभग 8000 तीर्थ यात्रियों को मिली निशुल्क परिवहन सुविधा : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , विज्ञापन , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीयों ने ब्रिटेन में गाड़ा झंडा… एंडी बर्नहैम कैबिनेट में ऊंचे पदों पर ये 3 भारतीय मूल के नेता

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने अपनी नई कैबिनेट का अनावरण किया है, जिसमें 3 भारतीय मूल के सांसदों को नई मुख्य जिम्मेदारी मिली है। सांसदों में कनिष्क नारायण को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंत्री तो...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधायक और पूर्व IPS को आम आदमी पार्टी ने कर दिया पार्टी से निलंबित….कबीर के दोहे को फेसबुक पर पोस्ट कर दिया के डरने वाले नही

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी ने अमृतसर उत्तर से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कुंवर विजय प्रताप सिंह को पार्टी से 5 साल के लिए निलंबित कर दिया...
Translate »
error: Content is protected !!