ज्वालामुखी विस क्षेत्र का समग्र विकास होगा सुनिश्चित: संजय रत्न

by
विधायक ने 120 लाख के कार्यों के किए शिलान्यास . लुथान में एकीकृत देखभाल केंद्र के लिए चयनित भूमि का किया निरीक्षण
ज्वालामुखी, 8 अगस्त।   ज्वालामुखी विस क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा इसमें किसी भी तरह से धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। यह उद्गार ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने मंगलवार को अपने विस क्षेत्र में 120 लाख के विकास कार्यों के शिलान्यास करने के उपरांत व्यक्त किए। विधायक संजय रतन ने राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी से गांव उच्छाड़ एंबुलेंस सड़क मार्ग का विधिवत शिलान्यास किया। इस पर 43 लाख 31 हजार की राशि व्यय की जाएगी। इस मार्ग के निर्माण से लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी विशेष तौर पर एंबुलेंस के माध्यम से रोगियों को अस्पताल तक पहुंचने में भी मदद मिलेगी।
विधायक ने कहा कि कि प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए संपर्क सड़कें भाग्य रेखाएं होती। विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना उनकी विशेष प्राथमिकता में शामिल है। इसके बाद विधायक ने एंम्बुलेंस सड़क कुरेड़ा से गांव गाहरा तक लगभग 74 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 1 कि मी सड़क का भूमि पूजन भी किया ।
उन्होंने कहा कि लुथान में एकीकृत देखभाल केंद्र के लिए 128 कनाल भूमि का निरीक्षण भी किया जा चुका है और जल्द ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा केंद्र के भवन निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा। विधायक ने राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वालाजी का भी निरीक्षण किया और उन्होंने स्कूल भवन के क्षतिग्रस्त कमरों के मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी किया। विधायक ने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प हैं इसी दिशा में सार्थक कदम भी उठाए जा रहे हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत हिमाचल की बेटी : उनके पिता को मंडी में कांग्रेस ने अपना बनाया था महासचिव – सीएम सुक्खू

शिमला : सुप्रिया श्रीनेत के एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उपजे विवाद के बीच हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने मंडी से बीजेपी की प्रत्याशी कंगना रनौत को हिमाचल की बेटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुधीर शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया : मंच पर जाने से पहले सुधीर शर्मा ने अपनी मां निर्मला का पैर छूकर लिया आशीर्वाद

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज मंगलवार को आखिरी दिन है। नामांकन के आखिरी दिन धर्मशाला से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुधीर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

238 बच्चों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना हेतु पात्रता प्रमाण पत्र जारी – DC आदित्य नेगी

शिमला, 03 नवम्बर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मिशन वात्सल्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनाली और सोलंग घाटी कोई भी मत आना : भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटक ने दी चेतावनी

एएम नाथ। शिमला : पर्यटक हिमाचल प्रदेश के ठंड के दिनों में मनाली और सोलंग घाटी जाना खूब पसंद करते हैं। इस साल भी यहां भारी संख्या में लोग घूमने निकले हैं। हालांकि, जोरदार...
Translate »
error: Content is protected !!