मनाली और सोलंग घाटी कोई भी मत आना : भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटक ने दी चेतावनी

by
एएम नाथ। शिमला : पर्यटक हिमाचल प्रदेश के ठंड के दिनों में मनाली और सोलंग घाटी जाना खूब पसंद करते हैं। इस साल भी यहां भारी संख्या में लोग घूमने निकले हैं। हालांकि, जोरदार बर्फबारी के चलते पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
भारी बर्फबारी के कारण 1,800 से अधिक वाहन रास्ते में ही फंसे हुए हैं। कई सारे इंटरनेट यूजर्स ट्रैफिक में फंसी अपनी गाड़ियों की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। ऐसे ही च्लकी त्यागी नाम के सोशल मीडिया यूजर ने एक फोटो शेयर की। उन्होंने दूसरे पर्यटकों को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यहां पर आने से बचा जाए। मौसम की स्थिति काफी खराब है।
          इंस्टाग्राम पर शनिवार को पोस्ट किए गए वीडियो में त्यागी ने साथी यात्रियों को चेतावनी देते हुए कहा, ‘मनाली और सोलंग वैली कोई भी मत आना!’ अंधेरे में फिल्माया गया वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें बर्फ से ढके सोलंग वैली-अटल सुरंग मार्ग पर फंसी कारों की कतार दिख रही है। हिन्दुस्तान इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। त्यागी ने अपने पोस्ट में कहा कि वह सुबह 10 बजे से फंसे हुए हैं। हमें यह नहीं पता कि ट्रैफिक कब और कैसे खत्म होगा। उन्होंने ट्रैफिक सब डिविजनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी के फंसने का भी जिक्र किया है। यहां लोग घंटों से बर्फबारी के बीच फंसे हुए हैं और उन्हें कुछ समय नहीं आ रहा कि क्या किया जाए।
बर्फबारी के बीच फंसे हजारों पर्यटक, कई को बचाया :  हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश-बर्फबारी के चलते तीन राष्ट्रीय राजमार्ग समेत प्रदेश भर में 433 सड़कें बंद हो गईं। शुक्रवार रात सोलंगनाला से 2,000 वाहनों में फंसे करीब 10 हजार सैलानियों को सुरक्षित मनाली पहुंचाया गया। कई इलाकों में पिछले 24 घंटों से लगातार हिमपात के चलते पहाड़ बर्फ से लकदक हो गए हैं। कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला, चंबा और कांगड़ा जिला के पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी के साथ पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। लाहौल के तिंदी से 2 लोगों को बचाया गया। सिस्सू, शाशिन नर्सरी व आसपास के इलाकों में करीब 50 सैलानी फंसे हैं, मगर सभी होटल व होमस्टे में सुरक्षित हैं। मौसम के बदले मिजाज के चलते हिमाचल प्रचंड ठंड से कांप गया है। राजधानी शिमला व धर्मशाला के मैक्लोडगंज को छोड़कर प्रदेश के पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। तीन माह से ज्यादा समय तक सूखे के बाद शनिवार को पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हुई है। रविवार को ताजा बर्फबारी के बाद पहाड़ी इलाकों की ओर लोगों की भीड़ उमड़ने से मनाली में यातायात जाम और वाहनों की धीमी गति देखी गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार विपक्ष से भाग रही, इसलिए महज़ चार दिन का सत्र रखा : जयराम ठाकुर

विधान सभा सत्र का समय बढ़ाए सरकार, जिससे जनता के मुद्दों पर हो सके बात सरकार को दो साल बाद आई अक़्ल, सुन्नी में एसडीएम ऑफिस बंद करने की कोशिश के बाद फिर खोला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी एसपी पहुंचे समेज, बाढ़ प्रभावितों के साथ की बैठक

शिमला, 17 अगस्त – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप एवं पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने आज रामपुर क्षेत्र के समेज गांव पहुँच कर बाढ़ प्रभावितों के साथ बैठक की । इस अवसर पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चढ़दा सूरज अभियान: डीसी आशिका जैन के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावितों तक पहुंची राहत और उम्मीद

रेडक्रास और एनजीओज के सहयोग से होशियारपुर के बाढ़ प्रभावितों तक हर संभव मदद जिला प्रशासन और समाज की साझी ताकत बाढ़ प्रभावितों के बीच बना विश्वास का आधार होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : होशियारपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली के ललड़ी में नया पटवार वृत्त खुलेगा :शोधार्थियों को पंजीकरण की तिथि से तीन वर्षों तक 3000 रुपये मासिक फैलोशिप

शिमला : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना शुरू करने का निर्णय...
Translate »
error: Content is protected !!