ज्वेलर के घर घुसे थे लुटेरे, महिला की बहादुरी से वारदात नाकाम

by

पंजाब। अमृतसर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां वेरका में एक ज्वेलर के घर तीन बदमाशों ने दिन दहाड़े लूट की कोशिश की जो कि नाकाम रही. लेकिन इस कोशिश में जो कुछ हुआ वह घर के सीसीटीवी में कैद हो गया. घर की महिला मनप्रीत ने बड़ी ही बहादुरी से तीनों बदमाशों को घर में घुसने से रोक लिया.

मनप्रीत के मुताबिक वह कपड़े सुखाने छत पर गयी थी. ऊपर के उसने देखा कि उसके घर के बाहर 3 युवक मुंह पर कपड़ा बांध कर खड़े थे. उसे उनपर शक हुआ और वह नीचे आई. इतने में वह तीनों युवक दीवार फांद कर घर में घुसे तो महिला ने तुरंत अंदर का दरवाजा बंद कर दिया. वे लोग इसके बाद भी दरवाजे को अंदर की तरफ धक्का लगाने लगे लेकिन वह दरवाजे के आगे खड़ी हो गयी और उन्हें रोकने में उसने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया.

महिला लगातार चीखती चिल्लाती दरवाजा रोके रही. सामने आए वीडियो में दिखता है कि पांव और कमर से दरवाजा दबाए मनप्रीत ने एक हाथ से सोफा खींचा और दरवाजे पर लगा दिया. इस दौरान पीछे उसके दो छोटे बच्चे भी दिखाई पड़े. जिन्हें वह अंदर के कमरे में जाने के लिए इशारा कर रही थी. थोड़ी देर तक डोर तोड़ने की कोशिश के बाद शोर शराबे से डर कर तीनों युवक वापस भाग निकले. सारी घटना अलग- अलग सीसीटीवी में कैद हो गई. कुल मिलाकर मनप्रीत की बहादुरी और हिम्मत ने बड़ी वारदात को रोक दिया मनप्रीत ने हिम्मत न की होती तो तीनों बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देते. महिला ने न सिर्फ अपने घर और अपनी बल्कि अपने बच्चों की जान भी बड़ी हिम्मत के साथ बचाई है. पुलिस का कहना है फिलहाल बदमाश फरार हैं और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एआईजी सुरिंदर लांबा ने पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को अपनी पहली प्राथमिकता बताया

दलजीत अज्नोहा/ होशियारपुर/चंडीगढ़ : पं जाब पुलिस मुख्यालय, सेक्टर-9 चंडीगढ़ में एआईजी पर्सनल-1, आईपीएस सुरिंदर लांबा ने बताया कि वे पूरे पंजाब के पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करवाने के...
article-image
पंजाब

गायक मूसेवाला के माता पिता गए इंग्लैंड : 24 नवंबर को इंग्लैंड की पार्लियामेंट के बाहर साइकिल रैली में शामिल होने के लिए

चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर और पिता बलकौर सिंह शुक्रवार को इंग्लैंड (यूके) के लिए रवाना हो गए। उन्होंने चंडीगढ़ से फ्लाइट ली। मूसेवाला के माता-पिता की विदेश जाते हुए...
article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री मजीठिया एक बार फिर से सिट के सामने पटियाला में हुया पेश : मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया पूर्व अकाली नेता संधू के साथ धक्केशाही कर मुख्य गवाह बनने व उनके खिलाफ झूठा बयान देने के लिए किया जा रहा मजबूर

पटियाला : एडीजीपी मुखविंदर सिंह छीना की अगुवाई वाली सिट के सामने पटियाला में पूर्व  मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया शनिवार को एक बार फिर से पेश हुए। इस दौरान उन्होंने उन्हीनों ने आरोप लगाया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

40 साल में सबसे भीषण बाढ़ : पंजाब में 2.56 लाख लोग बाढ़ की चपेट में , 29 लोगो की हो चुकी मौत, पशु पानी बह रहे, घरों की छतों पर टेंटों में गुजर रहे लोग रातें

चंडीगढ़ :  पंजाब भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। पंजाब के 9 जिले इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है। गेंहू और चावल की उच्च उत्पादकता के कारण पंजाब को भारत अन्नदाता कहा...
Translate »
error: Content is protected !!