एआईजी सुरिंदर लांबा ने पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को अपनी पहली प्राथमिकता बताया

by

दलजीत अज्नोहा/ होशियारपुर/चंडीगढ़ : पं जाब पुलिस मुख्यालय, सेक्टर-9 चंडीगढ़ में एआईजी पर्सनल-1, आईपीएस सुरिंदर लांबा ने बताया कि वे पूरे पंजाब के पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करवाने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनके कार्यक्षेत्र में कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक के पुलिस कर्मचारियों से संबंधित हर प्रकार की शिकायत और विभागीय समस्या आती है। चाहे वह पुलिस भर्ती से जुड़ी हो या सेवा के दौरान आने वाली कोई दिक्कत, सभी मामलों को गंभीरता से लिया जाता है और उनका निवारण सुनिश्चित किया जाता है।

एआईजी लांबा ने स्पष्ट किया कि पुलिस बल समाज की सुरक्षा में 24 घंटे ड्यूटी करता है, इसलिए जवानों की समस्याओं को हल करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके लिए विभाग में पारदर्शी प्रणाली अपनाई गई है ताकि किसी कर्मचारी को अनावश्यक परेशानी न झेलनी पड़े।

उन्होंने भरोसा जताया कि पंजाब पुलिस का हर कर्मचारी पूरी ईमानदारी और लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है और विभाग की ओर से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उनकी सुविधाओं और अधिकारों की रक्षा हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्रह्मलीन संत बाबा बतन गिर जी का जन्म दिवस मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  कस्बा माहिलपुर में डेरा नंगल खूंगा के महापुरुष ब्रह्मलीन संत बाबा बतन गिर जी का जन्म दिवस उनके प्रिय भक्त डाक्टर जरनैल राम की ओर से समूह संगतों के सहयोग से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए के अंतर्गत लंबित मामलों का समयबद्ध रूप से किया जाए निपटारा : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में एफसीए मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा, 23 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित मामलों का समयबद्ध...
हिमाचल प्रदेश

घालूवाल : घर से करीब 1.30 लाख रुपये का सामान और नकदी चोरी

हरोली : घालूवाल में घर से करीब 1.30 लाख रुपये का सामान और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।...
article-image
पंजाब

श्री गुरु रविदास जयंती पर डेरा बल्लां जालंधर पहुंचेंगे पीएम मोदी …क्या बदलेगा पंजाब के सियासी समीकरण?

जालन्धर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को रविदास जयंती के अवसर पर जालंधर के पास बलान स्थित पद सचखंड का दौरा करने वाले हैं, जो दलित समुदाय, विशेष रूप से पंजाब में हैं,...
Translate »
error: Content is protected !!