झाड़माजरी में 19 अप्रैल को विशाल स्वेच्छिक रक्तदान शिविर

by

बददी 17 अप्रैल (तारा) : राजेन्द्र कौशल मेमोरियल कल्याण ट्रस्ट द्वारा 19 अप्रैल रविवार को झाड़माजरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष अच्छर पाल कौशल ने बताया कि भाई राजेन्द्र कौशल की पंचम पुण्यतिथि पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष रविवार को सुबह 10.00 बजे से दोपहर 2 बजे तक यह रक्तदान शिविर शिव मंदिर परिसर, शिवालिक नगर, सेक्टर 3 झाड़माजरी में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस शिविर में पीजीआई ब्लड बैंक चंडीगढ़ की टीम रक्त एकत्रित करेगी। अच्छर पाल कौशल ने बताया कि 18 से 60 वर्ष की आयु के स्वस्थ व्यक्ति अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर इस पुनीत कार्य के भागीदार बने। कोई भी 18 से 60 वर्ष की आयु का स्वस्थ्य व्यक्ति एक साल में चार बार रक्तदान कर सकता है। इससे शरीर पर कोई फर्क नही पड़ता बल्कि रक्त का संचार जो जाता है। इसलिए रक्त अवश्य दान करे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चुवाड़ी में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा 9 फरवरी :  मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में शनिवार को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। प्रदेश सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम सरकार गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बालिकाओं को एचपीवी टीके से मिलेगी सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा: उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

जिला में 5992 बालिकाओं को लगाया जाएगा निःशुल्क एचपीवी टीका : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा, 19 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सवा महीने बाद भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हालात जस के तस : जयराम ठाकुर

सरकार की नाकामी से आपदा प्रभावित क्षेत्रों की बची खुची आर्थिकी हो रही है तबाह सरकार ने बदनीयती से ढाई साल तक लटका कर रखी कला शिक्षकों की नियुक्ति नेता प्रतिपक्ष ने रक्षाबंधन की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में 70.5 फीसदी मतदान : कांग्रेस-बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीट पर चुनाव और छह विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया कल संपन्न हो गई। लोगों में मतदान के लिए भारी उत्साह नजर...
Translate »
error: Content is protected !!