राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी में सुरक्षा जागरूकता हेतु फायर मॉक ड्रिल का आयोजन

by

बीबीएन, 17 अप्रैल (तारा) : पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी परिसर में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु फायर मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन स्थानीय फायर अधिकारी हेमराज एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। ड्रिल का मुख्य उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों एवं स्टाफ को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने तथा प्राथमिक बचाव उपायों की जानकारी देना था। कार्यक्रम के दौरान फायर अधिकारी ने आग लगने के विभिन्न कारणों, उससे बचाव के उपायों एवं आपातकालीन स्थिति में अपनाए जाने वाले कदमों पर विस्तार से जानकारी दी। छात्रों को फायर अलार्म सुनते ही शांति बनाए रखते हुए निर्धारित निकास मार्गों से सुरक्षित स्थान तक पहुँचने का अभ्यास कराया गया। साथ ही, अग्निशामक यंत्रों (फायर एक्सटिंग्विशर) के सही उपयोग का लाइव प्रदर्शन भी किया गया।विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल को अत्यंत उपयोगी बताया और भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई। इस मॉक ड्रिल से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ा तथा आपदा के समय सही निर्णय लेने की समझ विकसित हुई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन का मतलब ठेकेदार ट्रांसफर पॉलिसी नहीं : जयराम ठाकुर

पेखुबेला पार्ट 02 की कोशिश में सरकार, सहयोग ने करने पर अधिकारी को सबक सिखाते ठेकेदार बिना नैतिकता और राजनीतिक सुचिता के काम कर प्रदेश के हितों को दांव पर रख रहे हैं मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कामगार कल्याण बोर्ड की योजना न होती तो शायद नहीं बनता हमारा मकान

दिहाड़ी-मजदूरी करने वाली सोनू और उनके बेटे का मकान बनाने का सपना हुआ साकार   हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड ने दिए 1.30 लाख रुपये श्रमिकों को मकान निर्माण, चिकित्सा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ई.एस.आई. सुविधा समागम में मजदूर हितों से जुड़े मुद्दे उठे

बद्दी 10 जून (तारा)  ई.एस.आई. क्षेत्रीय कार्यालय में उपनिदेशक जय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सुविधा समागम में उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं और ई.एस.आई. सेवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजक़ीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डियूर में लगाया जागरूकता शिविर : SHO अनिल वालिया द्वारा सड़क सुरक्षा, नशे की बुराई, घरेलू हिंसा सहित पोक्सो अधिनियम पर की गई विस्तार से चर्चा

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिबिधियों एवं कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी एएम नाथ। चम्बा  : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा राजकीय उच्च पाठशाला डियूर (सलूणी ब्लॉक) में एन. एस. एस. शिविर के दौरान बच्चों,...
Translate »
error: Content is protected !!