टैगोर थिएटर में सजी गीत संगीत की महफिल में घंटों झूमते रहे दर्शक

by

सेलिब्रेट मेलोडीज विद नीना के सौजन्य से मिनी टैगोर थिएटर में हुआ बिग म्यूजिकल प्रोग्राम का आयोजन

ट्राइसिटी के करीब 60 गायक गायिकाओं ने सदाबहार नगमे पेश कर, बिखेरा अपनी आवाज का जादू

इस विशेष मनमोहक कार्यक्रम की थीम तेरे मेरे होठों पे मीठे मीठे गीत मितवा..रही..

पुनीत महाजन। चंढीगढ़ :  मिनी टैगोर थिएटर में रविवार को ट्राइसिटी के कलाकारों ने अपनी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि टैगोर कैंपस देर रात तक सदाबहार नगमों की मधुर आवाजों से गूंजता रहा। इस दौरान रंगीन लाइटों के बीच सदाबहार नगमों पर कलाकारों के साथ साथ दर्शक घंटों तक झूमते हुए आनंद की अनुभूति महसूस करते रहे। मौका था सेलिब्रेट मेलोडीज विद नीना के सौजन्य से आयोजित भव्य म्यूजिकल प्रोग्राम का,जिसमें ट्राइसिटी के 60 से ज्यादा गायक गायिकाओं ने भाग लिया। इस विशेष मनमोहक कार्यक्रम की थीम तेरे मेरे होठों पे मीठे मीठे गीत मितवा..रही।
इस बारे में कार्यक्रम की आयोजक एंव ट्राइसिटी की प्रसिद्व गायिका नीना भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीराधा कृष्ण भक्त प्रेम सागर गुप्ता ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वहीं दुसरी ओर सहयोगी के रूप में शिरकत करते हुए सियाराम भक्त राजकुमार ने गणेश वंदना की है।
इस दौरान मुख्य अतिथि एंव स्टार सिंगर प्रेम सागर गुप्ता ने लगी आज सावन की झड़ी.. तथा कार्यक्रम की आयोजक एंव प्रसिद्व गायिका नीना भाटिया ने पंकज के साथ नैनो में सपना… और नवीन दीवान के साथ ना जाने कहां से आई… गीत सुनाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस दौरान मिनी टैगोर थिएटर तालियों की आवाजों से गूंजता रहा। इसी तरह मोना शर्मा और राजकुमार बातिश ने प्रोग्राम का थीम सॉग तेरे मेरे होठों पे मीठे मीठे गीत मितवा..सुनाकर समा बांध दिया। इसी तरह से अनीता रत्न,सुरेन्द्र,नंद किशैर,अनिका,रंजू प्रसाद,एसएस प्रसाद,राहुल सोनी,निशू,नवीन दीवान,विजय गर्ग,ज्योति,आदर्श गोयल,आर सी दास,शिवानी,दयाल किशन,हेमलता,वैद बागडी,अनुपम गुप्ता सहित अन्य कलाकारों ने काटे नहीं कटते..,मेरे हाथों में.. जैसे सदाबहार नगमे पेश करके कार्यक्रम को यादगार बना दिया,जिसका श्रोताओं ने खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम का मंच संचालक संजीव कौरा ने बेहतरीन ढंग से निभाया।
—————-
गायकों को बेहतरीन मंच प्रदान करना मुख्य उद्देश्य

आयोजक नीना भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं था,बल्कि उभरते हुए प्रतिभाशाली गायकों को बेहतरीन मंच प्रदान करना भी था,ताकि कलाकार अपनी प्रतिभा को ज्यादा निखार सकें।
[31/05, 19:39] Manohar Nath Press Chamba Hp Senior Reporter: जोगिंद्रा बैंक की पदोन्नतियों पर सवाल: NABARD से आरसीएस और प्रबंधन की जांच की मांग

विवादित DPC और लंबित एफआईआर के बीच पदोन्नति का आरोप, JCCB प्रबंधन घेरे में

जोगिंद्रा बैंक में भ्रष्टाचार और संरक्षणवाद के आरोप, एमडी पंकज सूद की भूमिका पर भी उठे सवाल

एएम नाथ। शिमला/सोलन
जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (JCCB), सोलन में कथित वित्तीय अनियमितताओं, विवादित पदोन्नतियों और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने NABARD, मुंबई के मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) को विस्तृत शिकायत भेजकर रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं (RCS), हिमाचल प्रदेश तथा बैंक प्रबंधन की भूमिका की स्वतंत्र जांच की मांग की है।
शिकायत के अनुसार वर्ष 2022-23 में आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। अधिवक्ता शर्मा ने निशा ठाकुर की ओर से 14 जनवरी 2026 को आरसीएस शिमला को कानूनी नोटिस भेजकर पदोन्नति प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इसके बाद 16 जनवरी और 18 मार्च 2026 को NABARD सहित विभिन्न सक्षम प्राधिकारियों को भी शिकायतें भेजी गईं। आरोप है कि इन शिकायतों और कानूनी नोटिसों पर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई और न ही कोई उत्तर प्रदान किया गया।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बैंक के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए पदोन्नति प्रक्रिया को प्रभावित किया गया। इनमें एजीएम राम पाल, कुलदीप सिंह, हरीश शर्मा तथा सीनियर मैनेजर गुरमीत सिंह सहित अन्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि इन अधिकारियों के विरुद्ध विभिन्न शिकायतें, एफआईआर और सतर्कता जांच लंबित होने के बावजूद उन्हें संवेदनशील पदों पर बनाए रखा गया तथा पदोन्नति लाभ देने की प्रक्रिया जारी है।
शिकायत में उल्लेख किया गया है कि एफआईआर संख्या 45/2019 और 29/2023 में राम पाल के विरुद्ध आपराधिक मामले लंबित हैं और वह जमानत पर है। वहीं राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एफआईआर संख्या 00003/2025 में कुलदीप सिंह, राम पाल और गुरमीत सिंह सहित अन्य व्यक्तियों के नाम सामने आने का दावा किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जांच लंबित होने के बावजूद संबंधित अधिकारियों को प्रशासनिक संरक्षण दिया जा रहा है।
अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने बैंक के प्रबंध निदेशक पंकज सूद की भूमिका की भी स्वतंत्र जांच की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि योग्यता और वरिष्ठता के बजाय पक्षपातपूर्ण नीति अपनाकर कुछ अधिकारियों को लाभ पहुंचाया गया, जबकि कई कर्मचारियों के वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन (ACR) प्रभावित कर उन्हें पदोन्नति से वंचित किया गया।
शिकायतकर्ता ने NABARD से वर्ष 2022 की डीपीसी सहित पूर्व वर्षों की पदोन्नति प्रक्रियाओं की स्वतंत्र सतर्कता जांच कराने, लंबित शिकायतों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा जिन अधिकारियों के विरुद्ध गंभीर आरोप, एफआईआर या सतर्कता जांच लंबित हैं, उन्हें जांच पूरी होने तक पदोन्नति लाभ न देने की मांग की है। फिलहाल मामले में संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और अब निगाहें NABARD तथा अन्य नियामक संस्थाओं की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Baldeep Singh Assumes Charge as

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 28 : During the oath-taking ceremony of Baldeep Singh as the new Chairman of Market Committee Garhshankar, Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann’s wife, Mrs. Gurpreet Kaur Mann, and Deputy...
article-image
पंजाब

केंद्र सरकार किसानों को भड़काकर किसान आंदोलन को खत्म करना चाहती है: सुभाष मट्टू

गढ़शंकर- अखिल भारतीय किसान सभा का 45वां जत्था बीबी सुभाष मट्टू के नेतृत्व में तीन कृषि विरोधी कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन में...
article-image
पंजाब

बोर्ड टॉपर्स को पंजाब सरकार हवाई यात्रा पर ले जाएगी

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपरों को सम्मानित करते हुए यह घोषणा की कि अब...
Translate »
error: Content is protected !!