चंडीगढ़ एमसीसी वर्कर्स यूनियन ने शौचालय कर्मचारियों के लिए डी.सी. रेट और बकाया वेतन की मांग को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

by

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़ : एमसीसी वर्कर्स यूनियन ने सार्वजनिक शौचालयों में कार्यरत कर्मचारियों को डी.सी. रेट लागू करने तथा पिछले तीन महीनों से लंबित वेतन का भुगतान करवाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कन्वीनर एवं एमसीसी वर्कर्स यूनियन के प्रधान सुरमुख सिंह ने बताया कि शौचालयों में कार्यरत कर्मचारियों को पहले डी.सी. रेट के अनुसार वेतन मिलता था, लेकिन कुछ अधिकारियों और पार्षदों द्वारा इस व्यवस्था को एम.ओ.यू. के माध्यम से निजी संस्थाओं को सौंप दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित संस्थाएं कर्मचारियों का लगातार शोषण कर रही हैं। पहले कर्मचारियों को 20 हजार रुपये से अधिक वेतन मिलता था, जबकि अब उन्हें मात्र 8 से 10 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मांग की कि एम.ओ.यू. व्यवस्था समाप्त कर कर्मचारियों को पुनः डी.सी. रेट पर रखा जाए।
यूनियन के जनरल सेक्रेटरी रविन्द्र बिन्दु तथा हरशरण सिंह ने कहा कि शौचालय कर्मचारियों को कई-कई महीनों तक वेतन नहीं मिलता। संस्था ने फरवरी माह के बाद किसी भी कर्मचारी को वेतन का भुगतान नहीं किया है, जिसके कारण अनेक परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से संस्था के खिलाफ कार्रवाई कर कर्मचारियों का शोषण रोकने की मांग की।
यूनियन सलाहकार चौधरी नरेंद्र श्योराण, सतविंदर कुमार नारद, हुक्म चंद तथा जसबीर सिंह ने नगर निगम प्रशासन से अनुरोध किया कि शौचालय कर्मचारियों को सफाई कार्य हेतु आवश्यक उपकरण एवं सामग्री उपलब्ध करवाई जाए तथा संस्थाओं द्वारा किए जा रहे शोषण पर तत्काल रोक लगाई जाए।
इस प्रदर्शन में एमसीसी वर्कर्स यूनियन के प्रधान सुरमुख सिंह के अलावा संजीव कुमार, राज कुमार, रणधीर सिंह, शुभम सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड की ओर से यूथ टू यूथ कनेक्ट के लिए ओरिएंटल प्रोग्राम का आयोजन : पंडित जगतराम बहुतकनीकी कालेज में बी.आई.एस की गतिविधियों के बारे में दी जानकारी

होशियारपुर, 08 मार्च: ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड चंडीगढ़ ब्रांच कार्यालय ने 15 मार्च को मनाए जाने वाले विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस संबंधी की गई गतिविधियों की कड़ी के हिस्से के तौर पर पंडित जगत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला में 1 मई से 30 जून तक चलेगा डायरिया नियंत्रण अभियाण : DC मुकेश रेपसवाल

पंचायती राज संस्थाएं लोगों को करेंगी जागरूक 5 वर्ष के 53022 शिशुओं तथा बच्चों को ओआरएस व जिंक की दवा होगी वितरित एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज डायरिया...
article-image
पंजाब

भारी बारिश से किसानों की फसलें के खराब होने व टूटी सडक़ों प्रति सरकार व प्रशासन ने अभी तक खानापूर्ति के ईलावा कुछ नहीं किया – पूर्व विधायक गोल्डी

गढ़शंकर । बरसात के चलते गत सप्ताह भारी बारिश के कारण गांव रामपुर, बिल्ड़ों, नंगलां सहित एक दर्जन गावों के खेतों में पानी घुसने से फसलें खराब हो गई थी और दो दर्जन से...
Translate »
error: Content is protected !!