पुहाड़ा खोली खड्ड में अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना, विधायक पठानिया ने लिया स्थिति का जायजा

by
एएम नाथ।  शाहपुर, 16 अगस्त। शाहपुर के नजदीक पुहाड़ा में खोली खड्ड में भारी पानी के तेज बहाव के बीच एक अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना मिलते ही उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया स्थानीय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। खड्ड में पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण व्यक्ति की तत्काल पहचान नहीं हो पाई ।
घटना की गंभीरता को देखते हुए विधायक पठानिया ने जिला पुलिस प्रशासन तथा जिलाधीश कांगड़ा से दूरभाष पर बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एसडीएम शाहपुर, कांगड़ा एवं ज्वाली को भी सूचित किया गया है, ताकि व्यक्ति की पहचान सहित घटना से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई जा सके।
उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा पहचान होने पर पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एक लाख लोगों को हर साल नौकरी देने का वादा करने वाली कांग्रेस ने आते ही दस हजार लोगों का रोजगार छीना : जय राम ठाकुर

शिमला :पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर प्रदेश कांग्रेस सरकार पर एक जोरदार हमला करते हुए कांग्रेस की 10 गारंटियों को लेकर निशाना साधा उर कहा कि राज्य सरकार का आर्थिक प्रबंधन मात्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री को नहीं सुनता है , हिमाचल का भाग्य केवल भाजपा के साथ ही सुरक्षित : बिक्रम सिंह ठाकुर

परागपुर : जसवां-परागपुर से भाजपा प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष व हरोली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि अब कोई भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*यादविंद्र गोमा ने जयसिंहपुर अस्पताल में किया ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शिलान्यास*

 50 लाख रुपए से बनकर तैयार होगा ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का भवन एएम नाथ। जयसिंहपुर, 12 जुलाई: – आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने शनिवार को नागरिक अस्पताल जयसिंहपुर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्यूटी के दौरान करंट से लाइनमैन की मौत : बिजली चालू होने से हुआ हादसा

खंभे पर काम कर रहे लाइनमैन को लगा करंट बिजली विभाग की लापरवाही ने ली जान, शादी के कुछ माह बाद उजड़ गया परिवार एएम नाथ। पालमपुर : कांगड़ा जिला के विद्युत उपमंडल विंद्रावन...
Translate »
error: Content is protected !!